हिमाचल के विकास में कांग्रेस का अहम योगदान, हिमाचल में भाजपा सरकार कर रही इतिहास से छेड़छाड़- कांग्रेस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश के स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर शिमला के रिज मैदान पर पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती समारोह का आयोजन किया गया।कांग्रेस पार्टी ने इस कार्यक्रम में सरकार पर इतिहास के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप लगाए और हिमाचल निर्माण में अहम भूमिका अदा करने वाले पूर्व स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पूर्व मुख्यमंत्री वाई एस परमार की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए।साथ ही सरकार पर हिमाचल को पूर्व राज्य का दर्जा दिलाने वाले कांग्रेस नेताओं इंदिरा गांधी, वाई एस परमार और वीरभद्र सिंह को भूलने व भेदभाव के आरोप लगाए

विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि भले ही सरकार कांग्रेस नेताओं के हिमाचल निर्माण के योगदान को भूल गई हो लेकिन इतिहास को बदल नहीं सकते हैं।तत्कालीन मुख्यमंत्री वाई एस परमार के प्रयासों से आज के ही दिन स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने रिज मैदान पर हिमाचल प्रदेश को पूर्व राज्य का दर्जा दिया था और उसके बाद कांग्रेस सरकारों के समय मे प्रदेश का विकास हुआ है।प्रदेश की भाजपा सरकार इस स्वर्ण जयंती समारोह को राजनीतिक रंग दे रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी इस दिन को उत्सव के रूप में मना रही है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि हिमाचल निर्माण में इंदिरा गांधी और वाई एस परमार का योगदान रहा है लेकिन सरकार ने जानबूझकर होर्डिंग में इनकी तस्वीरें नही लगाई है और कांग्रेस ने इसका विरोध किया तो आनन फानन में सरकार ने कुछ होर्डिंग्स में इनकी तस्वीरों को लगाया है।सरकार जानबूझकर कर कांग्रेस नेताओं का अपमान कर रही है लेकिन कांग्रेस पार्टी के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने हिमाचल के सही मायने में विकास किया है तभी हिमाचल आज पहाड़ी राज्यों में विकास का मॉडल बना है और भविष्य में भी कांग्रेस पार्टी ही हिमाचल को विकास में आगे ले जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

मंडी में हारे प्रधान के पति पर उपप्रधान से मारपीट जातिसूचक गालियां देने का मामला दर्ज

Tue Jan 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, संजीव कुमार मंडीहाल ही में हुए पंचायत चुनावों के परिणामों से पैदा हुई  खुनस के रुझान आने शुरू हो गए हैं। पुलिस थाना गोहर में एक ऐसा मामला सामने आया है कि जब नवनिर्वाचित उपप्रधान ने संवैधानिक पद की गोपनीय शपथ लेने के बाद अपनी पंचायत के मतदाताओं […]

You May Like

Breaking News