MLA अनिरुद्ध सिंह को कांग्रेस आलाकमान से मिली बड़ी जिम्मेदारी, असम चुनाव में बने स्टार प्रचारक

1
IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

असम विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस पार्टी ने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है इस लिस्ट में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत 30 स्टार प्रचारकों के नाम शामिल हैं।


स्टार प्रचारकों की सूची में हिमाचल कांग्रेस के युवा नेता और कसुम्पटी से कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह भी शमिल हैं
हाल ही में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का सचिव नियुक्त किया गया था और असम में उन्हें सह प्रभारी बनाया गया था,अनिरुद्ध सिंह एक महीने से असम में ही पार्टी के लिए कार्य कर रहे हैं और अब कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें स्टार प्रचार की सूची में शामिल किया है।


हिमाचल से अनिरुद्ध सिंह ही एक मात्र नेता हैं जो असम में कांग्रेस पार्टी के स्टार प्रचारक की भूमिका निभाएँगे।

गौर हो कि अनिरुद्ध सिंह शिमला कसुम्पटी विधानसभा से दूसरी बार चुनाव जीते हैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी में भी कई पदों पर रहे हैं वहीं अब अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में उन्हें सचिव भी बनाया गया है
अनिरुध सिंह ने इस बड़ी ज़िम्मेदारी के लिये कोंग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया है !

Share from A4appleNews:

Next Post

सीएम बोले- हिमाचल में कोरोना को लेकर लॉकडाउन की आवश्यकता नही पर एहतिहात जरूरी, विपक्ष की श्वेत पत्र की मांग बेबुनियाद

Tue Mar 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला बजट सत्र में कटौती प्रस्ताव मांग संख्या पर चर्चा में कई सदस्यों ने भाग लिया। विपक्ष ने आरोप लगाया है कि केवल दो विधानसभा क्षेत्रों सिराज व धर्मपुर में ही अधिकतर धन खर्च किया जा रहा है। विपक्ष ने आरोप लगाया कि जल शक्ति विभाग की योजनाओं […]

You May Like