IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नवरात्रि की पहली सुबह भाजपा ने की प्रत्याशियों की घोषणा, उलटफेर के साथ खुशाल, नीलम, पाल और बलदेव को मिली टिकट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

श्राद्ध में टिकट आबंटन की घोषणा न कर भाजपा ने नवरात्रि की पहली हिमाचल उपचुनाव के अपनी सभी प्रत्याशियों की घोषणा एक साथ की।

भाजपा ने जितनी देरी घोषणा करने में कई उतनी ही दुकधुकी बढाती गई। रात भर सोशल मीडिया में लिस्ट जारी होती रही। खासकर मंडी और जुब्बल कोटखाई को लेकर।

सुबह जब नतीजे आये तो चौकाने वाले थे। हालांकि मंडी से ब्रिगेडियर खुशाल का नाम पहले से लगभग तय थे। मंत्री और भाजपा नेता फोटो सहित शुभकानाएं दे रहे थे फिर भी कई दावेदारों को मायूस कर गए।

अब प्रतिभा सिंह का सीधा मुकाबला ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर से होगा।

हिमाचल में होने वाले उपचुनावों को लेकर भाजपा ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। मंडी से ब्रिगेडियर खुशाल ठाकुर चुनावी मैदान में हैं जो कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह को टक्कर देंगे।

जबकि विधानसभा उपचुनाव में अर्की से रत्न पाल की टिकट फाइनल हुई है। वह पहले भी वीरभद्र के सामने मैदान में उतरे थे, तब उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा था। मगर इसका बार रत्न पाल के सामने कांग्रेस प्रत्याशी संजय अवस्थी है।

ऐसे में जब अर्की विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस कार्यकर्ता बगावत पर उतर आए हैं और हाल ही में पार्टी ने कार्यकारिणी भी भंग कर नए कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाया है। तो देखना होगा कि बीजेपी उसका कितना फायदा उठाती है और जीत के कितने करीब पहुंचती है।

इसके अतिरिक्त जुब्बल-कोटखाई से भाजपा ने नीलम सरयाक पर भरोसा जताया है। जो इस इलाके से कई बार ज़िला परिषद सदस्य के चुनाव जीत चुकी है।

हालांकि अभी तक जुब्बल-कोटखाई से चेतन बरागटा प्रबल दावेदार माने जा रहे थे और यह भी लगभग तय ही था कि यदि चेतन को भाजपा मैदान में उतारती तो नीलम व अन्य पुराने कार्यकर्ता बगावत पर उतर सकते थे और इसका फायदा कांग्रेस को होता।
इसी तरह फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र से बलदेव ठाकुर भाजपा के प्रत्याशी होंगे। अब देखना होगा कि 25 सालों से इस सीट पर कांग्रेस के जीतने के रिकॉर्ड तोड़ने में वह कितने कामयाब होते हैं।

वहीं जुब्बल कोटखाई में पूर्व मंत्री नरेंद्र बरागटा के बेटे चेतन बरागटा को दरकिनार कर पहली बार महिला प्रत्याशी के तौर पर नीलम सरैक को टिकट दी अब बगावत कितनी होती है ये देखना होगा।

इसी तरह अर्की से पूर्व विधायक गोविंद राम को टिकट नहीं मिला और रत्न सिंह पाल बाजी मार गए। बताया जा रहा है कि गोबिंद राम और दूसरे नेता विद्रोह कर सकते हैं ऐसे में अर्की में विद्रोह की चिंगारी दबती है भड़कती है थोड़ा इंतजार करना होगा।

उधर फतेहपुर से बलदेव ठाकुर को योक्त दी गई है। आज और कल नामंकन भरे जाने हैं।

मण्डी : ब्रिगेडियर खुशाल सिंह !

कोटखाई : नीलम सरैक !

अर्की : रत्न पाल !

फतेहपुर : बलदेव ठाकुर !

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP ने परिवारवाद को किया दरकिनार- कार्यकर्ताओं को दी तरजीह, खुशाल आज तो बाकी कल भरेंगे नामांकन- जम्वाल

Thu Oct 7 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल प्रदेश में हो रहे उपचुनावों के लिए टिकटों की घोषणा कर दी है। परिवारवाद से किनारा करते हुए पार्टी ने कार्यकर्ताओं को तरजीह दी है। मंडी लोकसभा सीट से हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने कारगिल वॉर हीरो ब्रिगे़डियर […]

You May Like

Breaking News