सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सेब बाग़वानी के क्षेत्र में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान – प्रीतम सिंह

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई

जुब्बल नावर कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उप-चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व वर्तमान में उत्तराखंड विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता प्रीतम सिंह ने पन्द्राणु, नन्दपुर,अन्टी और सरस्वती नगर (सावडा) में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर के पक्ष में चुनावी प्रचार किया और जनसभाओं को संबोधित किया।

प्रीतम ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई हिमाचल के विकास पुरुषों पूर्व मुख्यमंत्री ठाकुर रामलाल और पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह की कर्मभूमि रही हैं जिन्होंने इस क्षेत्र में बाग़वानी, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य क्षेत्र की नींव रखी। विश्व के मानचित्र पर जुब्बल-नावर-कोटखाई को  सेब बहुलीय क्षेत्र के रूप में पहचान दिलाने में इन्ही दो विकासपुरुषों का योगदान रहा हैं।

उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर ने बाग़वानी, शिक्षा, सड़क, बिजली आदि विकास के कार्य को आगे बढ़ाते हुए जुब्बल-नावर-कोटखाई में नए आयाम स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई हैं। बाग़वानी क्षेत्र में ढांचागत विकास का जीता-जागता उदाहरण ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना हैं।

कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह के आशीर्वाद से रोहित ठाकुर के अथक प्रयासों से ठियोग-हाटकोटी सड़क योजना का कार्य 92% तक कार्य मुक्कमल हो पाया। *उन्होंने कहा कि रोहित ठाकुर ने  बाग़वानों को घर-द्वार पर सुविधा देने के लिए अणु में सेब मंडी और CA Store स्वीकृत करवाया था जिसे भाजपा सरकार के सत्ता में आते ही रोक दिया।

  जुब्बल नावर कोटखाई में शिक्षा के ढांचे को मजबूत करने के लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में 32 सीनियर सेकेंडरी स्कूल खोलें गए, 2012-17 के कांग्रेस कार्यकाल में रोहित ठाकुर ने विधायक रहते हुए जुब्बल नावर कोटखाई में ₹250 करोड़ का बजट विभिन्न योजनाओं के तरहत सड़को के निर्माण के लिए स्वीकृत करवाया।

प्रीतम सिंह ने कहा कि रोहित ठाकुर हमेशा बाग़वानों, युवाओं की आवाज़ उठाते रहें हैं। उन्होंने क्षेत्र की जनता से भाजपा और अन्य दलों के झूठे झांसे में न आकर जुब्बल नावर कोटखाई के भविष्य की मजबूती के लिए रोहित ठाकुर को भारी मतों से जीत दिलाने की अपील की।

कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर ने कहा कि 2017 में मोदी सरकार ने हिमाचल की जनता से बड़े-2 वादें किए थे जिसमें 2022 तक किसानों-बागवानों की आय दोगुनी करना शामिल था। रोहित ठाकुर ने कहा की चार सालों में आय बढ़ने की बजाए लगातार घट रही हैं जिससे कृषि-बाग़वानी घाटे का सौदा साबित होती जा रही हैं।

सरकार ने इस वर्ष  कार्टन में 20 से 25% की वृद्वि की उसके बाद अब जीएसटी की दर बढ़ाकर कार्टन और ट्रे को पहले से भी अधिक महँगा कर दिया है। कीटनाशक, फफूंदनाशक पर उपदान ख़त्म करने के साथ-2 उर्वरकों का मूल्यों में वृद्वि कर दी। डबल इंजन की सरकार की ग़लत नीतियों से पढ़े-लिखे युवा, व्यापारी, मजदूर और पर्यटन उद्योग से जुड़े उद्यमी कठिन दौर से गुज़र रहे है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार देने की बजाय भाजपा सरकार बाहरी राज्यों के युवाओं को नौकरियां बांट रही है।  रोहित ठाकुर ने कहा कि सत्ता और विपक्ष में रहते हुए कांग्रेस पार्टी ने हमेशा बाग़वानों के हितों की लड़ाई लड़ी हैं।

रोहित ठाकुर ने कहा कि स्कैब़ की बीमारी से बाग़वानों को राहत देने के लिए कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सेब समर्थन मूल्य शुरू कर MIS के तहत सेब खरीदना शुरू किया गया था।  रोहित ठाकुर ने कहा कि जुब्बल नावर कोटखाई की जनता उप-चुनाव में भाजपा सरकार की बाग़वानी विरोधी निर्णयों के खिलाफ़ वोट डालेंगी।

उन्होंने कहा कि पन्द्राणु, नन्दपुर,अन्टी और सरस्वती नगर (सावडा) में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सर्वागीण विकास हुआ है। रोहित ठाकुर ने कहा की उप-चुनाव हर एक कांग्रेस कार्यकर्ता का चुनाव है। प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-2 तक पहुँच कर कांग्रेस कार्यकाल में हुए विकासात्मक कार्य और भाजपा की जनविरोधी नीतियों के बारें में लोगों को जागरूक करना होगा। 

जनसभाओं के दौरान तहसील जुब्बल की ग्राम पंचायत सोलंग क्षेत्र से  भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ता धर्मेन्द्र जिखटा, मदन पोषटा, सुख राम डीमटा, चन्द्र करालटा, वीरेंद्र करालटा,  ग्राम पंचायत पंद्रानू से रोहनु राम, सत्या सिंह आदि ने भाजपा  का दामन छोड़ आगामी उप – चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर पर विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इसी प्रकार पिछले कल भी सोलंग, कुड़डु, झाल्टा और गिल्टाड़ी जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम पंचायत बढ़ाल के सरोट गाँव से  कमाल चन्द नरगेटा, भगत जाक़टा, ग्राम पंचायत सरस्वती नगर व ग्राम पंचायत कुड्डू के नालिया गाँव से जिरमु राम, झालटा पंचायत के धानसर गाँव से कुशल चौहान, मनोज चौहान ने परिवार व अपने समर्थकों सहित कांग्रेस प्रत्याशी रोहित ठाकुर में आस्था प्रकट की थी।  रोहित ठाकुर ने सभी का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया। 

Share from A4appleNews:

Next Post

आरोप- सीएम कार्यालय से किया जा रहा है कर्मचारियों को धमकाने का काम, कॉंग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत- नही हो रही कार्रवाई- मेहता

Sat Oct 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में हो रहे उप चुनावो में कांग्रेस ने बीजेपी सरकार पर चुनाव आचार सहिंता का उलंघन करने और मुख्यमंत्री कार्यालय का प्रयोग कर्मचारियों को धमकाने के लिए करने के आरोप लगाए। कांग्रेस लीगल सेल के अध्यक्ष आई एन मेहता ने कहा कि प्रदेश में हो रहे […]

You May Like

Breaking News