IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कोटखाई के फनैल में हुए अग्निकांड पर मुख्यमंत्री ने किया दुःख व्यक्त, फौरी राहत के दिए निर्देश

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कोटखाई

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जिला शिमला की कोटखाई तहसील के गांव फनैल में आग लगने से एक महिला की मृत्यु की घटना पर दुख व्यक्त किया। इस घटना में छः घर भी जलकर राख हो गए।

मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को फौरी राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रभावित परिवारों को हर सम्भव सहायता प्रदान करेगी।

उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना से हिमाचल के 28.64 लाख उपभोक्ता लाभान्वित-गर्ग

Wed Apr 28 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला खाद्य, नागरिक एवं उपभोक्ता मामले मंत्री राजिन्द्र गर्ग ने यहां बताया कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) के अन्तर्गत चयनित अन्त्योदय अन्न योजना परिवार तथा प्राथमिक गृहस्थियां जिनमें बीपीएल, अन्नपूर्णा, एकल नारी, तिब्तियन परिवार शामिल है, को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अन्तर्गत मई व […]

You May Like

Breaking News