माता कुसुम्बा भवानी स्वयं सहायता समूह गोहाण ने हाथ में थामें झाड़ू

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

इस कोरोना महामारी के दौर में गांव को साफ सुथरा बनाये रखने के उद्देश्य से आनी खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत दलाश के माता कुसुम्बा भवानी स्वयं सहायता समूह गोहाण की महिलाओं ने समूह की प्रधान प्रियंका शर्मा की अध्यक्षता में गांव में सफाई अभियान छेड़ा। महिलाओं ने इस दौरान गांव के सार्वजनिक रास्तों,निकासी नालियों और प्राकृतिक तौर पर यहां वहां उगी,घास को साफ किया।

समूह की महिलाओं ने इस दौरान गांव में एक जगरूकता अभियान  भी छेड़ा, जिसमें उन्होंने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया और कहा कि कोरोना महामारी के बचाव के लिए अपने घर के बातावरण के साथ साथ अपने आसपास के बातावरण  को साफ सुथरा बनाए रखना भी अति आबश्यक है।

समूह की प्रधान प्रियंका शर्मा ने लोगों से कोरोना महामारी के बचाव के लिए मास्क का प्रयोग करने,,दो गज की दूरी बनाए रखने, अपने हाथों को बार बार अच्छी प्रकार धोने ,अनावश्यक रूप से इधर उधर न घूमने के अलावा कर्फ्यु में सरकार के दिशा निर्देशों का पालन करने का आह्वान किया।

इस मौके पर समूह की सचिव वबिता, सदस्य पिंकी शर्मा, सीमा,निताशा व ममता सहित अन्य कई सदस्य मौजूद रहीं।

Share from A4appleNews:

Next Post

विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश में टीकाकरण की धीमी रफ्तार को लेकर प्रदेश सरकार पर बोला हमला

Sat May 22 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने प्रदेश मे कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो पर चिंता जाहिर की है। राजधानी शिमला में मीडिया से मुखातिब विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयास नाकाफी हैं। […]

You May Like

Breaking News