IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नोडल क्लब मियून ने प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के पौधों को किया नष्ट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा, आनी

नोडल युवा क्लब मियून ने शुक्रवार को गांव में एक जागरूकता अभियान छेड़ा।जिसकी अध्यक्षता क्लब के नोडल प्रधान प्रकाश ठाकुर और पूर्व सैनिक रेवत राम सोनी ने की।

युवा क्लब के सदस्यों ने इस मौके पर कोबिड 19 के नियमों को ध्यान में रखते हुए, गांव के ईद गिर्द प्राकृतिक तौर पर उगे भांग के पौधों को नष्ट किया और लोगों को इसके दुष्प्रभावों के बारे में अवगत कराया।

नोडल प्रधान प्रकाश ठाकुर ने कहा कि युवा नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर, स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। प्रकाश ठाकुर ने लोगों से कोरोना महामारी से बचाव के लिए अपने घरों में ही रहने का आहवान किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिला मण्डल पनखड़ ने बांटे 200 मास्क, कोरोना संक्रमण से बचाव को आगे आईं महिलाएं

Sun May 23 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुई, आनी खण्ड में ग्रामीण महिलाएं इसके बचाव के लिए सक्रिय रूप से आगे आ गईं हैं।आनी खण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बखनाओं के गांव पनखड़ के महिला मंडल की महिलाओं ने गांव में कोरोना संक्रमण के बचाव […]

You May Like

Breaking News