सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

लाचार कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष साईकल पर भी कार्यकर्ताओं का सहारा लेने को मजबूर

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं राजनीतिक सलाहकार मुख्यमंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी लाचार है , उनके प्रदेश अध्यक्ष को साईकल पर भी कार्यकर्ताओं का सहारा लेना पड़ा है। वो पार्टी किसके सहारे चलाएंगे इससे साफ दिखता है कि कांग्रेस पार्टी को पूरे देश और प्रदेश में सहारे की आवश्यकता है और उसके बिना  भ चल पाना असम्भव है।


प्रदेश में कांग्रेस की स्थिति दयनीय दिखाई दे रही है कांग्रेस पार्टी की ज़मीन खिसक रही  है और कई प्रदेशों में जो चुनावी परिणाम आए हैं उसमें वह खाता भी नहीं खोल पाई है। धीरे-धीरे कांग्रेस का वर्चस्व पूरे देश भर में समाप्ति की ओर बढ़ रहा है।
कांग्रेस जिस प्रकार से पूरे प्रदेश भर में कल धरना प्रदर्शन किए है उस रैली के लिए उनको चंद ही साइकिल प्राप्त हो पाई। लोगों का इस कार्य में भी कांग्रेस को सहयोग नहीं मिल रहा है क्योंकि उनको पता है कि धरातल पर कौन जनता के लिए काम कर रहा है। जनता जागरूक हैं और उनको सही मायने में इस चीज का पूर्ण ज्ञान है की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर लगातार सकारात्मक कार्य कर रहे हैं।
कांग्रेस केवल शोर मचाने में आगे और काम करने में विफल साबित हुई है कोविड-19 संकटकाल में भी कांग्रेस की परफॉर्मेंस जी रो रही है और जनता के बीच उनकी किसी भी प्रकार की जनसेवा के कार्य सामने नहीं आए।
उन्होंने कहा प्रदेश में कोरोना को हराने में सफल रही जयराम सरकार  आज प्रदेश में किसी भी प्रकार की व्यवस्था की कमी नहीं है आज प्रदेश में भरपूर ऑक्सीजन , वैक्सीन  और बेड  उपलब्ध है।
उन्होंने कहा कांग्रेस के पास ना तो नेता है और ना ही नियत है कांग्रेस पार्टी किसी भी प्रकार से काम नहीं करना चाहती है केवल पोस्टर फाड़ने की राजनीति में आगे हैं और प्रदेश में जो सकारात्मक वातावरण बना है उसको बिगाड़ने में लगी है।
उन्होंने कहा कांग्रेस के पास दूरदर्शिता नहीं है , उनके द्वारा किए जा रहे धरने केवल पब्लिसिटी स्टंट है।

Share from A4appleNews:

Next Post

वार्ड नम्बर 4 में कब बनेगा पार्क, महिला कल्याण समिति ने 102 लोगों का हस्ताक्षरित प्रस्ताव EO रामपुर व निदेशक शहरी विकास को भेजा

Sun Jun 13 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर महिला कल्याण समिति रामपुर बुशहर ने मुख्य बाजार वार्ड नंबर 4 रामपुर में हॉस्पिटल कॉलोनी के सामने खाली पड़ी लगभग 5 बिस्वा जमीन पर वर्षों से पार्क बनाने की मांग को लेकर इस प्रस्तावित पार्क के आसपास रहने वाले निवासियों ने 100% समर्थन किया है। 11-6- […]

You May Like

Breaking News