शर्मनाक- बद्दी अस्पताल के समीप झाडिय़ों में मिला चार माह का भ्रूण, पुलिस ने कब्जे में लेने के बाद जांच के लिए जुनगा लैब भेजा

एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन बद्दी (सोलन)

बद्दी के सामुदायिक अस्पताल के साथ लगते झाडिय़ों में एक चार माह का भ्रूण मिला। पुलिस ने उसे कब्जे में लेने के बाद शिमला के जुनगा स्थित प्रयोगशाला में डीएनए टेस्ट कराने को भेजा गया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
बुधवार सुबह बद्दी अस्पताल के साथ नई बिल्डिंग का कार्य कर रहे कामगारों ने झाडि़य़ों में भ्रूण को देखा। उन्होंने ठेकेदार गुरप्रीत को इसके बारे में जानकारी दी। गुरप्रीत ने एसएमओ डॉ. अनिल को इसके बारे में बताया। डॉ. अनिल आरोड़ा ने सूचना मिलते ही बद्दी महिला पुलिस को अवगत कराया।

महिला थाना प्रभारी दयाराम ने टीम के साथ घटना स्थल का दौरा किया और भ्रूण को अस्पताल में प्रिजर्व कराने के बाद उसे शिमला के जुनगा स्थित प्रयोगशाला में डीएनए जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने बताया कि अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे तो लगे है लेकिन जहां पर भ्रूण मिला उस जगह को कैमरा कवर नहीं कर रहा है।
डॉ. अनिल ने बताया कि तीन- चार माह का भ्रूण है। जिसे किसी ने यहां पर फैंक दिया था। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने धारा 318 के तहत मामल दर्ज कर लिया है। डीएनए रिपोर्ट आने के बाद पुलिस उसी आधार पर इसकी जांच करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

पंचायत समिति आनी की बैठक में छाया क्षेत्र में सड़कों की बदहाली का मुद्दों, लो वोल्टेज की समस्या भी करो दूर

Wed Jun 30 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी    पंचायत समिति आनी  की त्रैमासिक बैठक बुधवार को समिति सभागार में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति अध्यक्ष विजय कंवर ने की। बैठक में विशेषतौर पर जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष पंकज परमार शामिल हुए। बैठक की कार्यवाही का संचालन बीडीसी के सीईओ […]

You May Like

Breaking News