‘रथ’ पर सवार होकर हिमाचल आएंगे अनुराग ठाकुर, सोलन स्वागत के लिए तैयार- कटवाल

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जन आशीर्वाद यात्रा के प्रभारी संजीव कटवाल ने सोलन विश्राम गृह में अनुराग ठाकुर के स्वागत की तैयारियों की समीक्षा बैठक में भाग लिया।
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया, पवन गुप्ता, मदन शर्मा, भरत सैनी उपस्थित रहे।


भाजपा उपाध्यक्ष संजीव कटवाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर केंद्र मंत्री बनने के बाद 5 दिन के प्रवास पर पहेली बार हिमाचल आ रहे है। केंद्रीय मंत्री का सिरमौर ज़िला के कार्यकर्ताओं एवं नेताओ द्वारा हिमाचल भवन चंडीगढ़ में भव्य स्वागत किया जाएगा।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप अनुराग ठाकुर का स्वागत स्वयं हिमाचल भवन में करेंगे।
उन्होंने बताया कि मंत्री राजीव सेहजल मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत परवाणू में करेंगे जिसके बात अनुराग ठाकुर सोलन में कार्यकर्ताओं को संबोधित भी करेंगे।
उन्होंने बताया कि फूल , मालाओं, ढोल नगाड़ों एवं आतिशबाजी से केन्द्र मंत्री अनुराग ठाकुर का स्वागत किया जाएगा।
जन आशीर्वाद यात्रा में अनुराग ठाकुर रथ पर आएंगे और जनता का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
उन्होंने कहा कि जनता एवं कार्यकर्ताओं में अनुराग ठाकुर के स्वागत हेतु अद्भुत जोश देखने को मिला।

Share from A4appleNews:

Next Post

घुमारवी के सैनिक जगदीश कुमार को मिलेगा पुलिस मैडल फॉर गैलेंट्री आवार्ड, ईनामी खूंखार आतंकवादी को उतारा था मौत के घाट

Wed Aug 18 , 2021
एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल घुमारवी घुमारवी नगर परिषद के साथ लगती पंचायत दकड़ी के गांव चुवाड़ी के सैनिक जगदीश कुमार पुत्र स्व. सुख राम डाकघर व तहसील घुमारवी जिला बिलासपुर को 75वें स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बहादुरी पुरुस्कार “पुलिस मेडल फॉर गैलेंट्री” मिलना घोषित हुआ है ।जगदीश कुमार […]

You May Like

Breaking News