मोदी सरकार में देश बिक भी गया और झूक भी गया, नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन का किया जाएगा पुरजोर विरोध- निगम भंडारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

केंद्र सरकार नेशनल मोनेटाइजेशन पाइपलाइन (NMP) प्रोग्राम की शुरुआत करने जा रही हैं। NMP में मोदी सरकार ब्राउनफील्ड इंफ्रास्ट्रक्चर एसेट से पैसे जुटाने की कोशिश कर रही है। युवा कांग्रेस ने इसका विरोध किया है।

कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार कांग्रेस सरकार के 70 साल में जनता के सहयोग से खड़े किए सार्वजनिक उपक्रमो को बेच रही है। युवा कांग्रेस देश के साथ प्रदेश में इसके खिलाफ प्रदर्शन कर रही है। शिमला में युवा कांग्रेस ने इसके खिलाफ रैली निकाली और उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा।

युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निगम भंडारी ने कहा कि 70 साल में जो सार्वजनिक सम्पति खड़ी की थी उसे मोदी सरकार ने देश को बढ़े उद्योगपतियों को बेच दिया है। कांग्रेस इसका विरोध करती है।

प्रदेश भर में इसका विरोध किया जा रहा है। मोदी सरकार का नारा देश नही झुकने दूंगा देश नही बिकने दूंगा जुमला साबित हुआ है। आज देश बिक भी गया है और झुक भी गया है। अपने संसाधनों को बेच कर कोई भी देश आत्मनिर्भर नही बन सकता।

कोविड काल में गरीब लोगों का इलाज सरकारी अस्पतालों में हुआ। इन सरकारी अस्पतालों का निर्माण कांग्रेस ने 70 सालों में जनता के सहयोग से किया है। लेकिन इन्ही सार्वजनिक उपक्रमो को मोदी सरकार सरक्षित नही कर पा रही है। मोदी सरकार देश को चलाने में असमर्थ है। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस धरना प्रदर्शन करेगी।

नेगी ने कहा कि सेब के दामो में भारी गिरावट आई है। सरकार की मिलीभगत से यह सब हो रहा है। सरकार की निगरानी में हर चीज सम्भव होती है लेकिन सरकार गूंगी बहरी हो गई है। यह सरकार पूंजीपतियों की सरकार बन कर रह गई है। जनता को सरकार की ऐसी नीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी चाहिए। बागबानी मंत्री रैली में व्यस्त है उन्होंने किसी भी मंडी में जाकर व्यवस्था को नही जांचा।

नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री का बयान कि सेब की फसल को होल्ड पर रखने को शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि यह रेत ईंट पत्थर का मामला नही है बल्कि फल व सब्जी से जुड़ा किसान बागबानों की साल भर की मेहनत है। मुख्यमंत्री को इस तरह का मजाक नही करना चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

आशीर्वाद यात्रा में हुई 22 जनसभाएं और 157 स्वागत कार्यक्रमों में 1,02,510 कार्यकर्ताओं ने लिया भाग, नए जोश व उत्साह का हुआ संचार- कश्यप

Fri Aug 27 , 2021
हिमाचल के इतिहास में पहली बार जब कोई जनसभा सुबह 4 बजे तक चली• इस यात्रा ने प्रदेश में 43 विधानसभा क्षेत्रों 4 संसदीय क्षेत्रों, 8 राजस्व जिलों से होते हुए 630 कि0मी0 की दुरी तय की• यात्रा शुरू होने से लेकर समापन तक कुल 184 कार्यक्रम हुए एप्पल न्यूज़, […]

You May Like