file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

आम आदमी पर पहले कोरोना और अब महंगाई की मार, टमाटर हुआ ‘लाल’ तो प्याज़ निकाल रहा ‘आँसू’

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

आम आदमी पर पहले कोरोना और अब महंगाई की मार पड़ रही है। डीजल-पेट्रोल के दाम में लगी आग अब आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। टमाटर ‘लाल’ हो गया है।

वहीं प्याज व अन्य सब्जियों के भाव भी आसमान पर पहुंच गए हैं। पेट्रॉल डीजल की कीमतें बढ़ी तो ट्रांसपोर्ट खर्च बढऩे से सब्जियों के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए है। राजधानी शिमला में इन दिनों टमाटर 60 तो प्याज ने जनता के आंसू निकाल दिए हैं।

सब्जी मंडी के प्रधान विशेश्वर नाथ ने बताया कि हर वर्ष इस समय प्याज के दामों में वृद्धि होती है। क्योंकि प्याज की नई फसल अभी नहीं आई होती है और स्टोर से पुराना प्याज ही मंडियों में आ रहा है।

टमाटर भी महंगा है, महाराष्ट्र का टमाटर शुरू नही हो पाया है। उन्होंने कहा कि अगले 1 महीने तक टमाटर प्याज सस्ता होने की कोई उम्मीद नही है। फिलहाल दिवाली तक टमाटर प्याज लोगों के आंसू निकालते रहेंगे।

वन्ही सब्जियों के बढ़े दामों से लोग खासे परेशान हैं। गृहणी यों का कहना है कि टमाटर और प्याज के दाम आसमान छू रहे हैं जिससे उनके रसोई का बजट हिल गया है। उनका कहना है कि खाद्य वस्तुओं की कीमत लगातार बढ़ रही है। सरकार को बढ़ती महंगाई को रोकने के लिए कारगर कदम उठाने चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

केजरीवाल मॉडल को घर घर तक पहुचाने का अभियान आम आदमी पार्टी ने किया शुरू, जारी किया कैलेंडर

Sun Oct 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला आम आदमी पार्टी ने  केजरीवाल सरकार की उपलब्धियो को हिमाचल के घर घर तक पहुचाने का अभियान शुरू कर दिया है। इसके लिए  कैलेंडर जारी किया गया है।  इस कैलेंडर में केजरीवाल सरकार द्वारा किये गए कामों का जिक्र किया गया है। इन कैलेंडर्स को पार्टी कार्यकर्ता […]

You May Like

Breaking News