IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

उपचुनावों के विजयी नवनिर्वाचित विधायकों को आज विधानसभा में स्पीकर दिलाएंगे शपथ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में हुए उपचुनावों में जीत दर्ज करने वाले कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित विधायकों को आज विधानसभा में शपथ दिलाई जाएगी।

राज्य विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार अर्की से विजयी संजय अवस्थी जुब्बल-कोटखाई से विजयी रोहित ठाकुर और फतेहपुर से विजयी भवानी सिंह पठानिया को शपथ दिलाएंगे।
शपथ ग्रहण करने के बाद यह तीनों प्रदेश विधानसभा के विधिवत तौर पर विधायक बन जाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायकों की संख्या 19 से बढ़कर 21 हो जाएगी। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया और पूर्व मुख्य सचेतक नरेंद्र बरागटा के निधन के चलते प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 30 अक्तूबर को मतदान हुआ था और 2 नवम्बर को परिणाम निकला था।

Share from A4appleNews:

Next Post

कांग्रेस के नवनिर्वाचित 3 विधानसभा सदस्यों को अध्यक्ष ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

Mon Nov 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला उपचुनाव में कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज विधानसभा के स्पीकर चेम्बर में पद व गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने अर्की से कांग्रेस के नवनिर्वाचित एमएलए संजय अवस्थी, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया व जुबल नावर कोटखाई से रोहित ठाकुर को […]

You May Like

Breaking News