IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

कांग्रेस के नवनिर्वाचित 3 विधानसभा सदस्यों को अध्यक्ष ने दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

उपचुनाव में कांग्रेस के तीन नवनिर्वाचित सदस्यों ने आज विधानसभा के स्पीकर चेम्बर में पद व गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने अर्की से कांग्रेस के नवनिर्वाचित एमएलए संजय अवस्थी, फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया व जुबल नावर कोटखाई से रोहित ठाकुर को शपथ दिलाई।

इस दौरान विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि नवनिर्वाचित तीनो को विधायक पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। वर्तमान में भाजपा के 43 कांग्रेस के 22 व सीपीआइएम के 1 व दो आजाद सदस्य विधानसभा के सदस्य है। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हिमाचल शिखर की ओर बढ़े इसके लिए सभी मिल कर काम करेंगे।

शपथ के बाद अर्की से कांग्रेस के नवनिर्वाचित एमएलए संजय अवस्थी ने कहा कि अर्की की जनता के हित के लिए काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने जो कोरी घोषणाएं अर्की के लिए की है वह उनको पूरा करवाने के लिए काम करेंगे और सरकार पर इसके लिए दबाव बनाया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल कैबिनेट- 10 नवम्बर से खुलेंगे छोटे बच्चों के स्कूल, 10 दिसम्बर से धर्मशाला में शीतकालीन सत्र, 21 से सजेगा जनमंच

Mon Nov 8 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में मंत्रिमण्डल ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल को प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 10 से 15 दिसम्बर, 2021 तक जिला कांगड़ा के धर्मशाला में आयोजित करने की सिफारिश करने का […]

You May Like

Breaking News