सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM ने पूर्व IAS KR भारती द्वारा लिखित पुस्तक “हिमाचल प्रदेश ए-ट्रेजर ऑफ टूरिज्म” पुस्तक का किया विमोचन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने पूर्व आईएएस अधिकारी और प्रसिद्ध लेखक के.आर. भारती द्वारा लिखित पुस्तक हिमाचल प्रदेश ए-ट्रेजर ऑफ टूरिज्म का विमोचन किया। इस अवसर पर प्रदेश के प्रसिद्ध साहित्यकार भी मौजूद थे।
मुख्यमंत्री ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वे कुशल प्रशासक रहे हैं और प्रदेश के प्रसिद्ध लेखक भी हैं। उन्होंने कहा कि के.आर. भारती ने हिमाचल प्रदेश के अद्वितीय प्राकृतिक सौन्दर्य को अत्यन्त मनमोहक तरीके से पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया है। लेखक ने पूरी मेहनत और लगन के साथ इस पुस्तक की रचना की है।


जय राम ठाकुर ने कहा कि पाठकों के लिए यह पुस्तक ज्ञानवर्द्धक और रोचक साबित होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमालय पर्वत श्रृंखलाओं के बीच बसा हिमाचल प्रदेश देश के खूबसूरत राज्यों में से एक है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश का अर्थ केवल बर्फ से आच्छन्दित प्रदेश नहीं है अपितु यहां भ्रमण के लिए वह सब कुछ है जिसकी पर्यटक इच्छा रखतेे हैं।
प्रसिद्ध लेखक सुदर्शन विशिष्ट ने भी मुख्यमंत्री को अपनी पुस्तक हिमाचल लोक गीत भेंट की।
प्रसिद्ध लेखक आर.डी. शर्मा, डॉ. कर्म सिंह, वरिष्ठ पत्रकार अश्विनी वर्मा और कंवर दिनेश भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में 4 वर्षों में मजदूरों की दिहाड़ी 90 रुपये प्रतिदिन बढ़ाई, सरकार श्रमिकों और श्रमिक वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध- जय राम ठाकुर

Fri Dec 3 , 2021
लंबित मामलों के समाधान के लिए बोर्ड और निगमों की सर्विस कमेटी की नियमित बैठकें आयोजित की जाएगी एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने यहां भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार श्रमिकों और श्रमिक वर्ग के कल्याण और […]

You May Like

Breaking News