कुल्लू निरमंड के शर्मानी में भयंकर भूस्खलन, एक ही परिवार के 5 लोग दबे, एक शव बरामद

एप्पल न्यूज, निरमंड कुल्लू

कुल्लू जिला के निरमंड उपमंडल की ग्राम पंचायत घाटू के शर्मानी गांव में बीती रात बड़ा हादसा हो गया। देर रात करीब 2 बजे हुए भीषण भूस्खलन से एक मकान पूरी तरह मलबे में दब गया।

इस हादसे में स्थानीय चुनी लाल का परिवार प्रभावित हुआ है। शुरुआती जानकारी के अनुसार परिवार के 5 सदस्य लापता बताए जा रहे हैं, जबकि एक शव बरामद हो चुका है।

घटना की पुष्टि पंचायत प्रधान भोगा राम ने की है। हादसे के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

वर्तमान में प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर मौजूद हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है। भारी बारिश और मलबे के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में मुश्किलें भी आ रही हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

हर्ष महाजन ने गडकरी से उठाया NH-154 A पठानकोट-चंबा-भरमौर ka मामला, जल्द बहाली की मांग

Tue Sep 9 , 2025
एप्पल न्यूज़, शिमला/दिल्लीआज राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से नई दिल्ली में उनके निजी आवास पर मुलाकात की और राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच 154 A पठानकोट चंबा भरमौर मार्ग के बारे में विस्तृत चर्चा हुई । इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों से पूरा […]

You May Like

Breaking News