IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अरे वाह- प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित हुई सुंदरनगर की श्रिया लोहिया को CM ने दी बधाई

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मंडी जिला के सुन्दरनगर के महादेव क्षेत्र की 13  वर्षीय श्रिया लोहिया को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित होने पर बधाई दी है। उन्हें खेल के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए यह पुरस्कार प्रदान किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर वर्चुअल माध्यम से ब्लाॅक चेन तकनीक का उपयोग करते हुए यह पुरस्कार उन्हें प्रदान किया और पुरस्कार की राशि विजेता के बैंक खाते में प्रेषित की गई है। पुरस्कार के रूप में उन्हें एक लाख रुपये की राशि और प्रमाण पत्र दिया गया।

श्रिया एक व्यवसायिक युवा कार्टिंग धावक हैं और राष्ट्रीय कार्टिंग चंैपियनशिप सहित विदेशों में भी विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

जलोड़ी दर्रे को पार करते हर साल फंसते है दर्जनों लोग, आनी के खनाग और बंजार के घियागी- सोझा में खोली जाए 'रेसक्यू चेक पोस्ट'

Mon Jan 24 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी सामाजिक सुधार और आरटीआई पर काम कर रही आनी की सचेत संस्था ने प्रदेश के मुख्यमंत्री,आईजी पुलिस,मुख्य सचिव,एसपी कुल्लू, डीसी कुल्लू आदि को मांगपत्र भेजकर सोझा . घियागी और खनाग या माशनु नाला में लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेसक्यू चेक पोस्ट […]

You May Like

Breaking News