file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

वन निगम BOD में अधिकारियों व कर्मचारियों को पहली जुलाई, 2021 से 6% महंगाई भत्ता देने का निर्णय

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्य वन विकास निगम के निदेशक मण्डल की 210वीं बैठक का आयोजन शिमला में वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।
इस अवसर पर राकेश पठानिया ने कहा कि वन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए बोनस दिया गया। बैठक में वन निगम में कार्यरत दैनिकभोगी और अंशकालीन कार्यकर्ताओं को सरकार की नीति के अनुसार वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया।

इसके अतिरिक्त वन निगम में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रथम जुलाई, 2021 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का भी निर्णय लिया गया।
उन्होंने बताया कि वन निगम ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति नियमित करने का निर्णय भी आज की बैठक में लिया। वन निगम की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को दीवाली उपहार की राशि भी बढ़ाई गई।
बैठक में उपाध्यक्ष वन निगम सूरत सिंह नेगी, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हाॅफ) अजय श्रीवास्तव, प्रबन्ध निदेशक राजीव कुमार, कार्यकारी निदेशक आर.लालनुनसांगा, निदेशक विनय कुमार, राम कुमार, डी.एस. ठाकुर, बलविन्द्र कुमार, जगदेव सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

प्रबोध सक्सेना तकनीकी सलाहकार समिति के सदस्य नामित

Fri Nov 26 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाराज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य सचिव वित्त, योजना, आर्थिकी एवं सांख्यिकी और 20 सूत्रीय कार्यक्रम प्रबोध सक्सेना को तकनीकी सलाहकार समिति का सदस्य नामित किया गया है। वह अनिल कुमार खाची के स्थान पर हिमाचल से सम्बन्धित जनगणना-2021 के विभिन्न मामलों को देखेंगे।

You May Like

Breaking News