CM ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को की पुष्पांजलि अर्पित

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेशवासियों की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के अवसर ऐतिहासिक रिज मैदान पर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने देश के लिए कुर्बान होने वाले शहीदों को स्मरण करते हुए कहा कि देश को आजाद करने के लिए दिए गए योगदान व बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।

इस अवसर पर सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

शहीदी दिवस के अवसर पर दो मिनट का मौन भी रखा गया।

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, महापौर नगर निगम शिमला सत्या कौंडल, अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी विकास संघ कौल सिंह नेगी, उपायुक्त आदित्य नेगी और अन्य गणमान्य लोगों ने भी राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के चलात्थर गांव में आग से काष्ठकुणी शैली से निर्मित 14 कमरों का मकान, दुकान व स्टोर जलकर राख- चौकीदार की स्थानीय लोगों ने बचाई जान

Sun Jan 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी जिला कुल्लू के आनी उपमंडल के चलात्थर गांव में शनिवार देर रात को आग लगने से काष्ठकुणी शैली से निर्मित 14 कमरों का मकान जलकर राख हो गया है। आग लगने सेलाखों रुपये के नुकसान हुआ है। आग करशैइगाड के चलात्थर में करीब 11 बजे […]

You May Like