IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विजय प्राप्ति के बाद श्रीनैना देवी जी के दरबार पहुंचे पंजाब के कानून मंत्री हरजोत बैंस

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रंजू जम्वाल बिलासपुर

पंजाब के युवा कैबिनेट मंत्री कानून जेल माइनिंग, हरजोत सिंह बैंस ने माता श्री नैना देवी जी के दर्शन किए और प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि पंजाब के विकास के लिए आम आदमी पार्टी ने कई बड़े ऐलान किए हैं और उन्हें अमलीजामा पहनाया जा रहा है।

जल्द हिमाचल में भी आम आदमी पार्टी पूरी तरह से संगठित और कार्य करेगी।

उन्होंने कहा कि माता रानी का आशीर्वाद लेने के लिए वह चुनावों के समय आए थे और आज विजय प्राप्ति और मंत्री बनने के उपलक्ष्य पर माता जी का आशीर्वाद लिया है ताकि माता रानी की कृपा हमेशा बनी रहे और वह लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतर सके।

इस मौके पर मंदिर न्यास के द्वारा उन्हें चुनरी और प्रसाद भेंट करके सम्मानित किया गया है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

80 करोड़ लोगों को सितंबर तक मुफ़्त राशन का निर्णय अभिनंदनीय : अनुराग ठाकुर

Sun Mar 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, हिमाचल प्रदेश केंद्रीय सूचना प्रसारण एवं खेल व युवा कार्यक्रम मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना की अवधि और छह महीना बढ़ाकर 30 सितंबर 2022 करने को अभिनंदनीय कदम बताते हुए इसके लिए प्रधानमंत्री का […]

You May Like

Breaking News