हिमाचल से राज्य सभा के नव निर्वाचित सदस्य प्रो. सिकंदर कुमार ने ली शपथ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, दिल्ली

हिमाचल से राज्य सभा  के नव निर्वाचित सदस्य प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर कुमार ने आज राज्य सभा के सदस्य के रूप में राष्ट्रभाषा हिंदी में शपथ ली।

  राज्यसभा  के सभापति और उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू  की मौजूदगी में  उन्होंने  जब आज सदन में शपथ ग्रहण की तो पूरे  सदन ने उनका कर्तल ध्वनि से स्वागत किया।

इस अबसर पर  संसद परिसर में  सांसद  प्रोफेसर डॉक्टर सिकंदर  कुमार की माता प्रभा देवी , धर्मपत्नी ज्योति , पुत्र निखलेश कुमार और सौरभ बागोडा ने भी  शपथ ग्रहण समारोह देखा।

 प्रोफेसर  डॉक्टर सिकंदर  हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हैं और निर्विरोध चुने गए हैं। हिमाचल प्रदेश सोशल बॉडीज फेडरेशन के अध्यक्ष आर के शर्मा ने प्रोफेसर डॉक्टर सिकन्दर कुमार को बधाई दी। दिल्ली में बसे प्रवासी हिमाचलीयों का पूरा सहयोग देने का  आस बासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

सर्वहितकारी व्यापार मंडल रामपुर बुशहर ने शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज को सौंपा ज्ञापन, पार्किंग, शौचायल और सफाई व्यवस्था बनवाएं

Tue Apr 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर पढ़ें ज्ञापन की कॉपी सेवा में,श्री सुरेश भारद्वाज जी ,माननीय शहरी विकास , टी. सी .पी. & कानून मंत्री, हिमाचल सरकार । विषय :: नगर परिषद रामपुर में शहर सौंदर्यीकरण व जन सुविधाएं सुनिश्चित करने बारे सर्वहितकारी मांग पत्र । महोदय जी , 4 जिलों के […]

You May Like

Breaking News