शूलिनी यूनिवर्सिटी में शामिल हुए दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सोलन

दिल्ली यूनिवर्सिटी के पूर्व वाइस चांसलर डॉ दिनेश सिंह भारत के प्रमुख निजी यूनिवर्सिटीए शूलिनी यूनिवर्सिटी में एडजंक्ट फैकल्टी तथा इनोवेशन इन एजुकेशन सेंटर के डायरेक्टर के रूप में शामिल हुए हैं। पद्मश्री से सम्मानित डॉक्टर दिनेश सिंह विश्व के प्रख्यात गणितज्ञ और शिक्षाविद् हैं। वह इंपीरियल कॉलेजए लंदन में एक प्रतिष्ठित फैलो तथा ह्यूस्टन विश्वविद्यालय में गणित के एडजंक्ट प्रोफेसर रहे हैं। कई पुरस्कारों और विशिष्टताओं के विजेताए डॉ दिनेश सिंह ने दिल्ली यूनिवर्सिटी में क्लस्टर इनोवेशन सेंटर स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

डॉ दिनेश सिंह द्वारा प्रस्ताव की स्वीकृति का स्वागत करते हुएए शूलिनी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रोण् अतुल खोसला ने कहा कि यूनिवर्सिटी को ऐसे प्रतिष्ठित शिक्षाविद के साथ जुडऩे के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। उन्होंने कहा कि डॉण् दिनेश सिंह के अनुभव और ज्ञान से छात्रों और शोधकर्ताओं को बहुत लाभ प्राप्त होगा।
प्रोण् खोसला ने कहा कि डॉ सिंह गणित और डेटा साईंस के निर्माण के साथ.साथ शूलिनी के शिक्षकों और छात्रों के लिए प्रमुख परियोजनाओं के निर्माण के हमारे प्रयासों का नेतृत्व करेंगे। डॉ सिंह ने अपने स्वीकृति पत्र में कहा कि उन्हें शूलिनी यूनिवर्सिटी से जुडक़र बेहद खुशी हैए जो पहले से ही अपने लिए एक नाम बना चुका है और रिसर्च और इनोवेशन के विभिन्न मानकों में वे वैश्विक यूनिवर्सिटीस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रहा है।
डॉ दिनेशए जो पिछले साल दिल्ली यूनिवर्सिटी से सेवानिवृत्त हुएए एक प्रतिष्ठित एकेडेमिक लीडरए एक इनोवेटरए विचारक और नीति निर्माता हैं। एक शिक्षाविद् और गणितज्ञ के रूप में उनके काम के लिए उन्हें कई देशों से डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्होंने कॉमनवेल्थ यूनिवर्सिटीजए लंदन के बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज एसोसिएशन में भी काम किया है। वे भारत सरकार के स्टेरिंग कमेटी ऑफ प्लेनिंग कमिशन के सदस्य रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्लैक फंगस के लक्षणों के प्रति सतर्क रहें, IGMC शिमला में 2 की मौत

Sat May 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि लोगों को सिर दर्द, चेहरे में दर्द, नाक बंद रहना, आंखों की रोशनी कम होना, आंखों में दर्द, गालों और आंखों में सूजन, दांतो का ढीला होना और नाक से असाधारण काला रसाव होना जैसे ब्लैक फंगस के लक्षणों के […]

You May Like