IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

शिमला-सुन्नी-मंडी सड़क तत्तापानी के समीप कटाव से बुरी तरह क्षतिग्रस्त, सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कोल डैम मे लगातार बढ़ते जलस्तर के चलते वाटर लेवल खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है. हालत ये है कि डैम का जलस्तर लोगों के घरों सड़कों और सरकारी सम्पति को भरपूर नुक्सान पहुंचाने के लिए आमादा है. कई पुल, सड़कें, भवन जलमग्न हो गए हैं और अब सड़क को के बड़े हिस्से को अपनी चपेट मे ले लिए है.
सतलुज नदी के तेज बहाव ने शिमला–मंडी राष्ट्रीय मार्ग को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। RD 51/000 से 52/000 तक का सड़क हिस्सा कटाव (स्कॉरिंग) और भूस्खलन की चपेट में आने से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, RD 51/555 पर सड़क की चौड़ाई मात्र 1.5 मीटर रह गई है, जिस कारण इस खंड से वाहनों की आवाजाही पूरी तरह असुरक्षित हो गई है।

लोक निर्माण विभाग ने जन सुरक्षा को देखते हुए इस मार्ग को अगले आदेश तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए बंद कर दिया है।

विभाग ने बताया कि वैकल्पिक मार्ग थली पुल से होकर भी क्षतिग्रस्त हो चुका है और वह भी बंद है। इस कारण वर्तमान में HPPWD सुन्नी मंडल के अंतर्गत कोई भी वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध नहीं है।

विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस क्षेत्र से यात्रा न करें और विभाग के निर्देशों का पालन करते हुए सहयोग दें। वहीं, मरम्मत और बहाली कार्य के बाद ही इस मार्ग को दोबारा खोला जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुन्नी अस्पताल में 18.83 करोड़ से स्थापित होगा क्रिटिकल केयर यूनिट- विक्रमादित्य सिंह

Mon Aug 18 , 2025
एप्पल न्यूज, सुन्नी/शिमला लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को सुन्नी में अस्पताल परिसर में प्रस्तावित क्रिटिकल केयर यूनिट स्थान का औचक निरीक्षण किया। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि क्रिटिकल केयर यूनिट केंद्र सरकार द्वारा पीएम आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन की मदद से बनाया […]

You May Like

Breaking News