कांग्रेस पार्टी के पास केवल नेता पर भाजपा के पास देव तुल्य कार्यकर्ता : कश्यप

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
भाजपा हिमाचल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र की विस्तारक योजना पूर्ण होने के अवसर पर कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विस्तारको ने पिछले 15 दिन में बेहतरीन कार्य किया है। उन्होंने विशेष रूप से सभी विस्तारको का धन्यवाद भी किया।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत में पहला ऐसा राजनीतिक दल बनने जा रहा है जो डिजिटल माध्यम से अपने कार्यकर्ताओं से संपर्क बनाएगा और एक पेपरलेस युग की शुरुआत करेगा इस अभियान की शुरुआत पूरे भारतवर्ष में हिमाचल प्रदेश से हुई यह हमारी देवभूमि के लिए सौभाग्य का विषय है।
उन्होंने कहा कि सभी विस्तारको ने अपने 100% लक्ष्य को प्राप्त किया है जिस प्रकार से भारतीय जनता पार्टी की अपेक्षा अपने कार्यकर्ता से थी उसी प्रकार प्रत्येक कार्यकर्ता अपने काम पर खरा उतरा। उन्होंने बताया कि इस विस्तारक योजना के अंतर्गत हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में 81257 से ज्यादा लोगों से संपर्क भारतीय जनता पार्टी ने किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला कभी नहीं कर सकती कांग्रेस पार्टी के पास केवल नेता है पर भारतीय जनता पार्टी के पास देव तुल्य मजबूत कार्यकर्ता। एक कार्यकर्ता ही एक संगठन की नींव होता है और उन सब कार्यकर्ताओं को हाथ जोड़कर मेरा नमन। कार्यकर्ताओं की अटूट मेहनत और आत्मविश्वास का ही यह परिणाम है कि आज भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनकर सामने आया है।
उन्होंने कहा की हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रत्येक विस्तारक ने अपने कार्य को पूर्ण किया इसका परिणाम आने वाले पंचायती राज चुनावों में और उसके बाद विधानसभा चुनावों में स्पष्ट दिखाई देगा जब भारतीय जनता पार्टी पंचायती राज चुनावों में बड़ी संख्या में जीत के आएगी और 2022 में एक बार पुनः प्रदेश में जयराम जी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की मजबूत सरकार बनेगी।
उन्होंने कहा कि हमारे लिए यह सौभाग्य की बात है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं केंद्र सरकार में राज्य वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर का कार्य क्षेत्र है ।  हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल  सभी के प्रेरणा स्तोत्र इस संसदीय क्षेत्र से नाता रखते हैं यहां के सभी विस्तारको ने एक बार फिर कार्य कर दिखा दिया है कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र  हिमाचल प्रदेश का आदर्श है।
प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि अब कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र की विस्तारक योजना कल 15 सितंबर 2020 से प्रारंभ होने जा रही है। कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में सभी कार्यकर्ता एवं विस्तारक गण इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है मुझे पूर्ण विश्वास है कि जिस प्रकार से हमीरपुर संसद क्षेत्र में स्वर्णिम कार्य हुआ है उसी प्रकार से कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में भी बढ़-चढ़कर काम होगा और बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनसंपर्क करेंगे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने इस ई विस्तारक योजना के सफल आयोजन के लिए सभी जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों, 1 माह के विस्तारक, सभी 2017 के प्रीतशी, विधायक, मंत्रियों, बोर्ड निगम के अध्यक्ष एवं सभी ग्राम केंद्र विस्तारको का तहे दिल से धन्यवाद किया।

Share from A4appleNews:

Next Post

SFI ने किया विधानसभा का घेराव, नई शिक्षा नीति के खिलाफ छात्रों को प्रमोट किए जाने के मुद्दे को लेकर सरकार पर बोला हमला

Tue Sep 15 , 2020
एप्पल न्यूज़, शिमला एसएफआई की शिमला इकाई ने छात्र हित के मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव किया। सैंकड़ो छात्रों ने ताली व थाली बजाकर सरकार के खिलाफ अपना विरोध जाहिर किया। एसएफआई पिछले 6 महीनों से छात्रों के विभिन्न मुद्दों जिनमें फर्स्ट और सेकंड ईयर के छात्रों को प्रमोट […]

You May Like

Breaking News