IMG_20220716_192620
IMG_20220716_192620
previous arrow
next arrow

भाजपा के जुमलों में आने वाले नहीं हिमाचली, जनता को कांग्रेस पर भरोसा, PM चाहे कितनी भी रैलियां करे, नहीं होगा कोई फायदा- सूक्खू

भाजपा ने किया सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग, सरकारी खजाने को भाजपा की रैलियों में लुटाया

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस प्रचार कमेटी के प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के जुमलों में आने वाली नहीं है। भाजपा की निकम्मी सरकार से पांच साल परेशान जनता अब सत्ता परिवर्तन को पूरी तरह से तैयार है। हिमाचल की जनता ने भाजपा से सत्ता से बाहर करने का पूरा मन बना लिया है, ऐसे में प्रदेश की जनता भाजपा नेताओं के जुमलों से गुमराह होने वाली नहीं है।


सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता को कांग्रेस और उसके वादों पर पूरा भरोसा है। यही वजह है कि अब पूरे प्रदेश में कांग्रेस के पक्ष में लहर चल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की अब हार साफ दिख रही है जिससे भाजपा को मजबूर होकर प्रधानमंत्री की रैली हर जिले में करानी पड़ी।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अन्य बड़े नेता गली गली घूमकर वोट मांग रहे हैं। लेकिन इससे कोई फायदा होने वाला नहीं है। उन्होंने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी से परेशान जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

सुक्खू ने कहा कि हिमाचल की जनता को कांग्रेस ने दस गारंटियां और हर वर्ग से वादे किए हैं। इनमें सभी वर्गों को राहत देने की बात कही गई है फिर चाहे कर्मचारी हो, युवा हो, महिलाएं हो या किसान और बागवान सहित अन्य हो।
सुक्खू ने कहा कि डबल इंजन की भाजपा के कार्यकाल में महंगाई को लेकर जनता परेशान है. ओपीएस को लेकर भी कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं और बेरोजगार युवा सड़कों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन सरकार ने पांच साल में इन सबकी अनदेखी की गई।

भाजपा की डबल इंजन सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है। भाजपा के कार्यकाल में महंगाई सातवें आसमान पर है। पेट्रोल, डीजल के दाम लगातार बढ़े हैं। गैस सिलेंडर 1150 रुपए से अधिक का हो गया है। सरकार ने आटा, चावल, दूध, दही पर भी जीएसटी लगाकर मंहगाई को बढ़ाने का काम किया है।

मंहगाई को रोकने के लिए सरकार ने कोई प्रयास नहीं किए और प्रधानमंत्री सहित भाजपा सरकार के केंद्रीय मंत्री मंहगाई की बात ही नहीं कर रहे हैं। इससे साबित होता है कि भाजपा सरकार को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है।

सुक्खू ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार चुनावों में सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है। पांच साल सत्ता की मलाई खाने वाले सरकारी अधिकारी भाजपा के प्रचार में जुटे हैं। सरकारी अधिकारियों के माध्यम से चंदा वसूली का काम किया जा रहा है। लेकिन भाजपा के ओछे हथकंडों से जनता गुमराह होने वाली नहीं है।
सुक्खू ने कहा कि प्रदेश के लाखों कर्मचारी ओपीएस की मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार ने उन पर केस दर्ज कर और तबादले कर प्रताड़ित करने का काम किया है। कांग्रेस ने गारंटी दी है कि सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में कर्मचारियों को ओपीएस देने का निर्णय लिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेता ओपीएस को लेकर कर्मचारियों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन प्रदेश के लाखों कर्मचारी कांग्रेस के वादे पर पूरा भरोसा कर रहे हैं और कांग्रेस अपने वादे पर खरा उतरेगी।
उन्होंने कहा कि  प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। पढ़े लिखे रोजगार के लिए भाजपा सरकार की ओर से राहत का इंतजार करते रहे लेकिन भाजपा सरकार के समय रोजगार नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर पहली कैबिनेट में 1 लाख युवाओं को रोजगार देने का निर्णय लिया जाएगा।

इसी तरह मंहगाई से परेशान महिलाओं को 1500 रुपए सम्मान निधी के तौर पर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों बागवानों और अन्य वर्ग के हित्त में भी फैसले लेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP ने चला रखी है झूठ की यूनिवर्सिटी, OPS को लेकर बोला जा रहा झूठ, कांग्रेस दो तिहाई बहुमत से बना रही सरकार- राजीव शुक्ला

Thu Nov 10 , 2022
एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा और कांग्रेस एक दूसरे पर झूठे वादों का आरोप लगा रहें हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहें हैं। कांग्रेस के हिमाचल प्रभारी राजीव शुक्ला ने शिमला में कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने जा रही हैं। जनता ने बीजेपी की सत्ता को उखाड़ने का […]

You May Like

Breaking News