IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

श्रीरामनवमी पर जानकी माता मंदिर रामपुर बुशहर में हवन पूजन और सत्संग का आयोजन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

चैत्र मास की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि विक्रम संवत 2079 (10/4/2022) को श्री राम नवमी (राम जन्मोत्सव) के शुभ अवसर पर विश्व हिंदू परिषद ज़िला रामपुर के सदस्यों ने रामपुर बुशहर स्थित श्री जानकी माता (गुफा) मंदिर में पूजा अर्चना और सत्संग किया।

तत्पश्चात विहीप द्वारा संचालित ठाकुर सत्यनारायण मंदिर में प्रभु राम जी का जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया गया। जिसमे विहीप कार्यकर्ताओ के साथ सभी राम भक्तों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। कार्यक्रम में भजन कीर्तन और आरती की गई। उसके बाद विहीप कार्यकर्ताओ द्वारा मंदिर के मुख्य द्वार पर श्री राम के जयकारे के साथ प्रशाद का वितरण किया गया।

इस उपलक्ष पर विहीप जिला रामपुर के संगठन मंत्री विनोद शर्मा,विहीप ज़िला रामपुर उपाध्यक्ष दुर्गा सिंह मेहता, विहीप ज़िला मंत्री रवि मेहता , मूलराज जी प्रखंड मंत्री, बालकृष्ण शर्मा प्रचार प्रसार प्रमुख ज़िला रामपुर, विष्णु शर्मा नगर रामपुर अध्यक्ष विहीप, अनूप शर्मा बजरंगदल, चंदर गौतम कार्यकारी सदस्य विहीप, जोगिंदर शर्मा विहीप सदस्य आदि उपस्थित थे। विहीप ने प्रभु राम से समस्त जगत के कल्याण की कामना की । जय श्री राम

Share from A4appleNews:

Next Post

ठियोग-हाटकोटी सड़क का कार्य सितम्बर माह तक होगा पूरा- रोहित ठाकुर

Mon Apr 11 , 2022
एप्पल न्यूज़, जुब्बल कोटखाई जुब्बल नावर कोटखाई के एक समान दृष्टिकोण के साथ विकास को प्राथमिकता देकर आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा । यह बात जुब्बल नावर कोटखाई के विधायक रोहित ठाकुर ने कोटखाई की रावलाक्यार पंचायत के कीथ में आयोजित विधायक जनता के द्वार कार्यक्रम […]

You May Like

Breaking News