कर्मचारियों की ‘पेंशन पद यात्रा’ बारिश में चौथे दिन भी जारी, जुड़े हजारों कर्मचारी, 3 मार्च को विधानसभा घेराव

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर रंजू जम्वाल

हिमाचल प्रदेश सरकार के पेंशन विहीन कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की मांग को लेकर मंडी से शिमला तक शुरू की गई पद यात्रा लगातार तीसरे दिन भी जारी है। यह यात्रा 23 फरवरी को मंडी से शुरू हुई थी जो 3 मार्च को शिमला में समाप्त होगी।

पहले दिन की यात्रा में मंडी से सुंदरनगर तक की यात्रा की गई। दूसरे दिन की यात्रा सुंदरनगर से शुरू और सलापड़ के बाद पद यात्रा बिलासपुर शहर पहुंची जहां पर भव्य स्वागत किया गया आज यह पद यात्रा मनोहर जाकर रुकेगी।

महासंघ के राज्य प्रवक्ता ओम प्रकाश आज़ाद ने बताया कि इस पद यात्रा में हजारों की संख्या में कर्मचारी जुड़ रहे हैं। जहां-जहां से भी पद यात्रा का काफिला गुजर रहा है वहां एक जनसैलाब उमड़ रहा है।

सभी खण्डों से कर्मचारी, आम जनता और गांव के लोग इसका समर्थन कर रहे हैं और साथ दे रहे हैं। आज यात्रा सुंगल् रुकेगी

जानकारी देते हुए राज्य प्रवक्ता ओम प्रकाश आज़ाद ने बताया कि महासंघ की सिर्फ एक मांग है और वो है पुरानी पेंशन। हिमाचल सरकार को चाहिए कि राजस्थान सरकार की तर्ज पर पुरानी पेंशन बहाल की जाए।

उन्होंने बताया कि यह पद यात्रा 3 मार्च को शिमला में समाप्त होगी और उस दिन महा रैली का आयोजन किया जाएगा जिसमे लगभग एक लाख कर्मचारी भाग लेंगे। अगर हिमाचल सरकार उस से पहले पुरानी पेंशन बहाल नहीं करती है तो विधान सभा का घेराव किया जाएगा।

यदि मुख्यमंत्री उस से पहले पुरानी पेंशन बहाल कर देते हैं तो यही रैली आभार रैली में बदल जाएगी और तमाम कर्मचारियों द्वारा मुख्यमंत्री महोदय का आभार व्यक्त किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

एसजेवीएन ने नंगल पौंड में पहली 15 मेगावाट फ्लोटिंग सौर ऊर्जा परियोजना हासिल की

Sat Feb 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला एसजेवीएन के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक नन्द लाल शर्मा ने बताया कि एसजेवीएन ने हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर के नीला गांव के समीपवर्ती नंगल पौंड में 15 मेगावाट की ग्रिड कनेक्टेड फ्लोटिंग सौर पीवी पावर परियोजना हासिल की है। एसजेवीएन ने यह परियोजना बिल्ड ओन एंड […]

You May Like