BJP बाकी राजनीतिक दलों से अलग, हम समाज की बेहतरी के लिए दिन रात करते हैं काम, सरकार तो भाजपा ही बनाएगी -टंडन

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सिरमौर

भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन सिरमौर जिले के दो दिवसीय दौरे पर नाहन मंडल में आयोजित बैठक में शामिल हुए।
बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री सुखराम चौधरी, विधायक एवं पूर्व भाजपा अध्यक्ष राजीव बिंदल, प्रदेश उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया, विनय गुप्ता और प्रताप ठाकुर मौजूद थे।
भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि हिमाचल में हमारी सरकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में बेहतरीन काम कर रही है।


यदि आप डबल इंजन सरकार का सही अर्थ देखना चाहते हैं तो यह हिमाचल है जिसे हमें देखना चाहिए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में हमारी केंद्र और राज्य सरकार ने समाज के सभी वर्गों के लिए सकारात्मक काम किया है।
हिमाचल शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों में एक अग्रणी राज्य बना है। आयुष्मान भारत और हिम केयर जैसी हमारी योजनाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साहसिक उदाहरण बनने है।
उन्होंने कहा कि भाजपा मिशन रिपीट की ओर बढ़ रही है, यह बिल्कुल स्पष्ट है कि हम आगामी विधानसभा चुनाव में शानदार बहुमत से जीतेंगे।
हम बूथ स्तर पर अपने संगठन को मजबूत कर रहे हैं और बूथ हमारी पार्टी की ताकत है। हमारे सभी 7792 बूथों पर विभिन्न कार्यक्रम सफलतापूर्वक चल रहे हैं, मैं अपने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का उल्लेख करना चाहूंगा जिसे कार्यकर्ता महीने के हर आखिरी रविवार को सभी बूथों पर सुनते हैं।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में हिमाचल का समग्र विकास हुआ है। हम बाकी राजनीतिक दलों से अलग हैं, हम समाज की बेहतरी के लिए दिन-रात काम करते हैं।
उन्होंने कहा कि हम आने वाले समय में नगर निगम शिमला और आम चुनावों के लिए तैयार हैं। हम निश्चित रूप से राज्य में आने वाले सभी चुनाव जीतेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

उपनेता प्रतिपक्ष व संचालन कमेटी का सदस्य बनने के बाद हर्षवर्धन चौहान का पहली बार शिलाई क्षेत्र में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

Thu Apr 28 , 2022
एप्पल न्यूज़, सिरमौर हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व शिलाई विधायक ठाकुर हर्षवर्धन चौहान को उपनेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस संचालन कमेटी का सदस्य बनाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले सतोन पहुंचने पर उसके बाद कफोटा पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया उसके बाद कफोटा में एक […]

You May Like