file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

आनी में निशुल्क मेगा कैम्प शुरू विधायक किशोरोलाल सागर ने किया शुभारम्भ

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को चार दिवसीय हैल्थ कैम्प का विधिवत शुभारम्भ स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर ने रिबन काटकर  किया। बीएमओ आनी डॉ.भागवत प्रकाश मेहता ने बताया कि इस मेगा कैम्प में आँख, कान, गला, पेट, पथरी .ववासीर व ,अल्सर सहित सभी प्रकार के रोगों की जांच एवं ऑपरेशन किए जा रहे है।

उन्होंने कहा कि सभी लोग इस हैल्थ कैम्प का लाभ ले सकते है। आकाश हॉस्पिटल दिल्ली के विशेषज्ञ डॉ नागेश ने बताया कि  इस मेगा कैम्प में आनी ब्लॉक के 300 रोगीयों का पंजीकरण हो चुका है। इन सभी का इलाज व ऑपरेशन निशुल्क किया जा रहा है।

इस मेगा हेल्थ कैम्प का  उद्धघाटन करते हुए विधायक किशोरीलाल सागर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में इस तरह के निशुल्क मेगा कैम्प लगा रही है ताकि गाँव की जनता को घर द्वार पर स्वास्थ्य सुविधा मिल सके। आनी विधानसभा की जनता के लिए ये हेल्थ कैम्प लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि आनी अस्पताल में हर दिन सैकड़ो मरीज आते है। उन सभी के लिए बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलव्ध करवाई जाएगी। विधायक ने अस्पताल भवन के परिसर को ठीक करने के लिए 2 लाख देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि इस कैम्प में 45 विशेषज्ञ चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे है। इस अवसर पर विधायक किशोरी लाल सागर के साथ.भाजपा मंडल अध्यक्ष महेंद्र ठाकुर.बीएमओ डॉ.बीपी मैहता. आकाश हॉस्पिटल दिल्ली के डॉक्टर नागेश,डॉ नीलम.डॉ सोमवीर.डॉ दिनेश.डॉ सौरभ.डॉ ओमदित्य.डॉ कृष्ण तिवारी.सुरेंद्र नेगी.डॉ आदित्य.डॉ दीपक सहित गणमान्य लोग उपस्थित  थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन ने झाकड़ी में मनाया विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस

Thu Jul 29 , 2021
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर”संरक्षण प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण है,जो मानव को किसी न किसी रूप में महत्व और मूल्य जोड़ता है।“ धरती माता की रक्षा हेतु जागरूकता बढ़ाने के लिए हर साल 28 जुलाई को विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस मनाया जाता है। संरक्षण प्राकृतिक दुनिया के स्वास्थ्य संसाधन उपयोग, आवंटन […]

You May Like

Breaking News