सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM ने नवोदित कवियों द्वारा रचित कविता संग्रह ‘हाशिये वाली जगह’ का किया विमोचन

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने कुल्लू में हिमतरू प्रकाशन द्वारा प्रकाशित कविता संग्रह हाशिये वाली जगह का विमोचन किया। हिमाचल प्रदेश के नवोदित कवियों द्वारा रचित इस कविता संग्रह का संपादन प्रसिद्ध कवि व विचारक गणेश गनी ने किया है।

मुख्यमंत्री ने हिमतरू प्रकाशन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयास राज्य के लेखकों को एक उपयुक्त मंच प्रदान करेंगे।

मुख्यमंत्री ने संग्रह में प्रकाशित सभी कवियों को बधाई देते हुए कहा कि यह प्रकाशन पाठकों को न केवल पढ़ने के लिए अच्छी कविताएं प्रदान करेगा, बल्कि नवोदित कवियों को अपने रचनात्मक कौशल को निखारने की भी प्रेरणा देगा।

हिमतरू प्रकाशन के सचिव और संपादक किशन ने कहा कि इस संग्रह में हिमाचल प्रदेश के 38 युवा कवियों की कविताएं हैं।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर, विधायक सुरेंद्र शौरी और किशोरी लाल भी अन्य सहित उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुलिस भर्ती घोटाले में न्यायिक आयोग गठित हो या सीबीआई से करवाई जाए जांच- राजीव शुक्ला

Sun May 15 , 2022
एप्पल न्यूज़, राजस्थानकांग्रेस की मांग है कि पुलिस भर्ती घोटाले में तत्काल प्रभाव से हाई कोर्ट की निगरानी में न्यायिक जांच आयोग गठित हो या मामले की सीबीआई जांच करवाई जाए। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रभारी राजीव शुक्ला ने यह बात राजस्थान के उदयपुर में चल रहे कांग्रेस के […]

You May Like

Breaking News