CM ने प्रतिभा सिंह को दिया मोदी की रैली में आने का निमंत्रण, बोली सीएम के पद की गरिमा को गिराया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र की भाजपा सरकार के 8 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर हिमाचल आएंगे। इस अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। 31 मई को प्रधानमंत्री शिमला से देश की जनता को संबोधित करेंगे।

भारतीय जनता पार्टी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर- घर जाकर लोगों को निमंत्रण दे रही हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज स्वंय शिमला के जाखू में लोगों के घर- घर जाकर कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

सीएम ने होली लॉज जाकर कांग्रेस अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह को भी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया तो वन्ही प्रतिभा सिंह ने इसे सीएम की गरिमा का अपमान करार दिया है।

सीएम जयराम ठाकुर ने बताया कि 31 मई को केंद्र सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं। इस उपलक्ष्य पर शिमला में भव्य कार्यक्रम होगा जिसके लिए लोगों को घर पर जाकर निमंत्रण दिया जा रहा है।

उन्होंने सांसद प्रतिभा सिंह को भी सांसद के नाते कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया।

उन्होंने बताया कि 31 मई को प्रधानमंत्री रिज मैदान से जनता को संबोधित करेंगे और विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करेंगे।

इसके अलावा रोड शो का भी प्रपोजल है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा उनके कई अन्य कार्यक्रम बन सकते हैं।

वन्ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने सीएम के घर घर जाकर निमंत्रण देने पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि यह सीएम के पद की गरिमा को गिराता है।

सीएम को ऐसे घर-घर घूमना इस पद की गरिमा को शोभा नही देता। उन्होंने कहा।कि कार्यक्रम में जाने न जाने पर विचार करेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM के घर घर निमंत्रण पर खन्ना बोले- कांग्रेस अध्यक्ष अभी भी रजवाड़ाशाही में करती है विश्वास, रानी की तरह काम करने की प्रवृत्ति

Mon May 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के हॉली लॉज में निमंत्रण पत्र देने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह द्वारा दी गई टिप्पणियों को सुनकर काफी दुख हुआ है।भाजपा एक […]

You May Like