केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने का जश्न मनाएगी हिमाचल भाजपा, रोड मैप तैयार- कश्यप

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा ने आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण कार्यक्रम की शुरुआत कर दी है।

केंद्र सरकार के आठ साल पूरे होने का भाजपा जश्न मनाएगी , इसका रोड मैप तैयार कर दिया गया है।

उन्होंने नरेंद्र मोदी की जल जीवन मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत और अन्य योजनाओं पर बात की, जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर असाधारण उदाहरण स्थापित किए हैं।

 उन्होंने कहा कि भाजपा ने हिमाचल और देश में विकास और समाज सेवा के मामले में नई ऊंचाइयां स्थापित की हैं।

 केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की तुलना में पिछली सरकारें कभी कुछ नहीं कर सकीं।

 हिमाचल में हमारी मजबूत डबल इंजन सरकार है और हम मिशन रिपीट की ओर बढ़ रहे हैं।

उन्होंने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा हिमाचल की शान समृद्ध किसान, महिला मोर्चा – सशक्त नारी सशक्त हिमाचल, अनुसूचित जाति मोर्चा – अनुसूचित जाति वर्ग का सम्मान हर वर्ग का कल्याण के नाम से कार्यक्रम चला रहे है।

एसटी मोर्चा-जनजाति कल्याण, जनजातीय उत्थान और इसी तरह अन्य मोर्चा भी हिमाचल में अपने कार्यक्रम चला रहे हैं।

हम कोरोना योद्धाओं का अभिनंदन करेंगे और हमारा

15 जून तक घर-घर हम संपर्क अभियान चलाकर सभी सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों से जुड़ाव को बढ़ावा दिया जाएगा।

भाजपा त्रिदेव सम्मेलन का आयोजन कर रही है जिसमें प्रति संसदीय क्षेत्र 6500 त्रिदेव शामिल होंगे।

 हम 6 और 7 जून को हमीरपुर में भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक भी आयोजित कर रहे हैं।

 भाजपा पन्ना समिति के सम्मेलन पाइपलाइन में हैं। इन सभी कार्यक्रमों में हमारे राष्ट्रीय नेता शामिल होंगे।

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के नेतृत्व में भाजपा हिमाचल में मजबूत और बड़ी होती जा रहा है।

 भाजयुमो , भाजपा की युवा शाखा भी कांगड़ा में जल्द ही गर्जना रैली का आयोजन करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कृषि क्षेत्र में हिमाचल करेगा देश का पथ प्रदर्शन, राष्ट्रीय कृषि विज्ञान केन्द्र सम्मेलन के समापन समारोह में बोले राज्यपाल आर्लेकर

Thu Jun 2 , 2022
एप्पल न्यूज, शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने कहा कि हिमाचल प्राकृतिक कृषि राज्य बनने की ओर अग्रसर है। देवभूमि देश के अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा की भूमि भी होनी चाहिए और राज्य कोे देश भर के सभी कृषि विज्ञान केंद्रों के लिए प्राकृतिक खेती के मामले में एक […]

You May Like

Breaking News