कांग्रेस की जयराम सरकार कोचुनौती- दम है तो पार्टी सिम्बल पर नगर निगम के चुनाव करवाओ, सारे दावे होंगे धराशायी

6
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस ने नगर निकायों के चुनाव के नतीजे आने के बाद लोगों में भर्मित बयानबाजी करके जोड़तोड़ की राजनीति करने का आरोप लगाया है व सरकार को नगर निगम के चुनाव पार्टी  सिंबल पर कराने की चुनोती दी है। 
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि सरकार ने पंचायती राज चुनावो को सुनियोजित तरीके से प्रभावित किया  है। पहले रोस्टर को प्रभावित किया गया और भाजपा मंडल ने जो लिस्ट दीपकमल से भेजी उसी पर सरकार ने अमल में लाया है। स्थानीय निकायों के चुनाव पिछले कल हुए जिनके परिणाम देर रात्रि तक आए। जिसके बाद बीजेपी के नेताओं ने गलत जानकारी देना शुरू कर दिया और कहा कि 70 प्रतिशत से ज्यादा सीटों पर काबिज होने की गलत जानकारी दी जा रही है बीजेपी झूठ बोल रही है।उन्होंने कहा कि आज बीजेपी का कोई भी बयान मीडिया में नही आया है और अब मुख्यमंत्री स्वयं प्रेस वार्ता कर रहे हैं। राठौर ने कहा कि रामपुर ठियोग नारकंडा, चौपाल नगर पंचायत में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो गया है। शिमला में 8 में से 6 ओर जोगिन्दर में पूर्ण बहुमत से जीते है। इसी तरह जहां कांग्रेस की हार हुई है वह कम अंतर से हुई है।
राठौर ने कहा कि जो उम्मीदवार भाजपा समर्थित नही थे उन्हें भी बीजेपी में शामिल करने की होड़ चल पड़ी है। जहां निर्दलीय उम्मीदवार जीते हैं वहां भाजपा की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ ही मत मिला है। उन्होंने कहा कि अधिकारी व बीजेपी के नेता लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश कर रहे हैं। भाजपा को अपने उम्मीदवारों की सूची सार्वजनिक करनी चाहिए।   भाजपा पंचायत के चुनावों को भी प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा में हिम्मत है तो नगर निगम के चुनाव पार्टी चिन्हों पर होनी चाहिए। 

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- किन्नौर में एंट्री टैक्स न चुकाने पर JP और JSW से आबकारी एवं कराधान विभाग ने की करीब 20 करोड़ की वसूली

Mon Jan 11 , 2021
एप्पल न्यूज़, किन्नौर किन्नौर जिला में हिमाचल प्रदेश विरासत समाधान योजना 2019 (हि0प्र0 लेगेसी केसिज रेसोलयूशन योजना 2019) के तहत जिला किन्नौर आबकारी एवं कराधान विभाग द्वारा 19 करोड़ 94 लाख 8 हजार 950 रुपये की वसूली की गई। ये वसूली विभाग ने जेपी कंपनी और JSW से बीते करीब […]

You May Like

Breaking News