IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

दुःखद- कुल्लू के शेंशर में बड़ा हादसा, अंजली बस दुर्घटना में 15-16 लोगों की मौत, राहत व बचाव कार्य जारी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

हिमाचल प्रदेश में सप्ताह की शुरुआत बड़े हादसे से हुई है । कुल्लू के शेंशर में एक निजी बस के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से इसमें सवार करीब 15-16 लोगों की मौत की सूचना है। हालांकि अभी पूर्ण जानकारी नहीं मिल पाई है।

जानकारी के अनुसार ये अंजनी बस सर्विस नाम की निजी बस बताई जा रही है जिसमें स्कूली छात्रो सहित अन्य लोग सुबह घर से अपने काम के लिए निकले थे। और शेंशर के आसपास बस दुर्घटना हो गई।

स्थानीय लोगों के साथ प्रशासन राहत व बचाव कार्य मे जुटा है। बताया जा रहा है कि अभी मृतकों का आंकड़ा और बढ़ सकता है। प्रभु सबकी रक्षा करें।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश ने की राज्यपाल से भेंट

Mon Jul 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से रविवार को राजभवन में हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अमजद एहतेशाम सईद ने भेंट की। यह एक शिष्टाचार भेंट थी।

You May Like

Breaking News