IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

प्रशासनिक सेवा परिविक्षाधीन अधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट की

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कैडर, भारतीय प्रशासनिक सेवा 2021 बैच के तीन परिविक्षाधीन अधिकारियों, हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रदेश अधीनस्थ सम्बद्ध सेवा 2022 बैच के 14 परिविक्षाधीन अधिकारियों ने आज ओक ओवर, शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की।

यह अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान (हिप्पा) से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने इन अधिकारियों से बातचीत के दौरान आशा व्यक्त की कि वह राज्य के लोगों के कल्याण के लिए समर्पण और प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

उन्होंने अधिकारियों से ईमानदार छवि, विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों के दक्षतापूर्ण कार्यान्वयन, नवोन्मेष पहल सहित अनेक विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मुख्यमंत्री ने युवा अधिकारियों से नए जोश के साथ राज्य की सेवा करने का आग्रह किया। उन्होंने अधिकारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान के निदेशक ऋग्वेद ठाकुर और अतिरिक्त निदेशक ज्योति राणा उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

महिला सम्मान के लिए मोदी और जयराम सरकार के सराहनीय प्रयास- बबीता फोगाट

Sun Sep 18 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला भारतीय जनता युवा मोर्चा कि राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य और ओलंपियन बबीता फोगाट ने शिमला में आयोजित प्रैस वार्ता में महिला सशक्शक्तिकरण के लिए केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की महिला सशक्तिकरण की […]

You May Like

Breaking News