सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

मुख्यमंत्री ने भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow


एप्पल न्यूज़, शिमला
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को श्रीनगर में भारी बर्फबारी के बीच वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में शुरू की गई भारत जोड़ो यात्रा के समापन समारोह में भाग लिया।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को कन्याकुमारी से कश्मीर तक लोगों का अपार स्नेह और समर्थन मिला हैं। यह यात्रा शांति और सौहार्द के संदेश के साथ-साथ भारत जोड़ने के लक्ष्य को साधने में सफल हुई है। राहुल गांधी ने यह यात्रा डर की राजनीति के खिलाफ और अन्याय के विरोध के उद्देश्य से भी शुरू की थी।
भारत जोड़ो यात्रा ने पिछले पांच महीनों में 14 राज्यों में 3500 किलोमीटर से अधिक दूरी तय की, जिसे देश के सभी वर्गों का अपार सहयोग और स्नेह प्राप्त हुआ।
यह यात्रा 7 सितंबर, 2022 को कन्याकुमारी से आरंभ होकर आज श्रीनगर में संपन्न हुई।


Share from A4appleNews:

Next Post

केंद्र सरकार की दी गई सौगातों को देखे कांग्रेस नेता, राजनीति ना करे : नंदा

Tue Jan 31 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने कहा कि इस बार का केंद्रीय बजट ऐतिहासिक होने वाला है और कांग्रेस के नेता केवल इस बजट को लेकर राजनीति करते हैं। आज भी कुछ कांग्रेस नेताओं ने केंद्र बजट को लेकर बयानबाजी की है और अभी तो केंद्र […]

You May Like

Breaking News