file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हार से हताशा में भाजपा नेता, 5 साल मौज में गुजारे अब “हो-हल्ला” मचाना सिर्फ “राजनीतिक स्टंट”- प्रतिभा सिंह

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा है कि भाजपा प्रदेश में चुनावों में करारी हार से हताशा में है। भाजपा इस सदमे से उभर नही पा रही हैं। 

प्रतिभा सिंह ने कहा है कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार अपने सभी चुनावी वादों को पूरा करेगी। उन्होंने कहा है कि भाजपा को इसकी तनिक भी चिंता नही करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने शासनकाल में किसानों, बागवानों, कर्मचारियों व आम लोगों के दुखदर्द को कभी नही समझा।

भाजपा ने पांच साल अपनी मौज मस्ती में ही गुजार दिए। आज प्रदेश बढ़ती मंहगाई व बेरोजगारी से जूझता रहा है और यह सब भाजपा की तानाशाही व गलत नीतियों का परिणाम है जो आज देश प्रदेश के लोगों को भुगतना पड़ा हैं।

प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में पूर्व भाजपा सरकार द्वारा चुनावों के समय आननफानन में अपने चुनावी लाभ के लिये खोले गए सेंकडो कार्यलयों को वर्तमान सरकार द्वारा बंद करने और उनकी पुनः समीक्षा करने के फैसले को उचित ठहराया है।

उन्होंने कहा की भाजपा का इस निर्णय को लेकर हो हल्ला उनका एक राजनीतिक स्टंट हैं जो लोगों के बीच सहानभूति लेने का एक असफल प्रयास हैं।

उन्होंने कहा कि जहां आवश्यकता होगी कांग्रेस सरकार बजट के साथ वहां नए कार्यालय भी खोलेगी इसके लिए भाजपा को कोई चिंता नही करनी चाहिए।

Share from A4appleNews:

Next Post

25 को शिमला लौटेंगे CM सुक्खू, 28 को OPS को लेकर बैठक, राजनीतिक फायदे के लिए खोले संस्थान ही किए डी-नोटिफाई- नरेश

Fri Dec 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 25 दिसंबर को शिमला लौटेंगे। राजधानी शिमला लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी एसोसिएशन के साथ 28 दिसंबर को एक महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में कर्मचारियों के साथ ओल्ड पेंशन स्कीम की बहाली को […]

You May Like

Breaking News