मुख्यमंत्री ने सुलह क्षेत्र में आपदा प्रभावित बच्छवाई गांव का दौरा किया, प्रभावित को 6-6 मरला भूमि प्रदान करने के दिए निर्देश

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुलह कांगड़ा

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिला में सुलह विधानसभा क्षेत्र के तहत बच्छवाई और परमार नगर में भारी बारिश से हुई क्षति का जायजा लिया।

बच्छवाई में भूमि धंसने के कारण नौ परिवार प्रभावित हुए हैं और कृषि भूमि और सम्पर्क मार्ग को नुकसान पहुंचा है।


मुख्यमंत्री ने प्रभावित परिवारों और राहत शिविर में शरण लेने वालों का कुशलक्षेम जाना। उन्होंने जिला प्रशासन को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिये कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सुविधा प्रदान की जाए।

उन्होंने प्रत्येक प्रभावित परिवार को छह मरला भूमि आवंटित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रभावितों के पुनर्वास के लिए प्रदेश सरकार द्वारा हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।


ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सुलह में परमार नगर का दौरा भी किया। इस क्षेत्र में आपदा से 19 परिवार प्रभावित हुए हैं।

उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करेगी। उन्होंने प्रभावित परिवारों को 6-6 मरला भूमि प्रदान करने की घोषणा भी की।
इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव किशोरी लाल और आशीष बुटेल, विधायक यादविंद्र गोमा, हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी ग्रामीण एवं कृषि विकास बैंक के अध्यक्ष संजय सिंह चौहान, पूर्व विधायक जगजीवन पाल, कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष कुलदीप पठानिया, उपायुक्त डॉ. निपुण जिंदल और अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

थैंक यू PM मोदी, हिमाचल उत्तराखंड को औद्योगिक विकास योजना के अंतर्गत मिले 1,164.53 करोड़- बिंदल

Thu Sep 7 , 2023
भाजपा नेतृत्व ने ही पूर्व में हिमाचल को दिया औद्योगिक पैकेज और स्पेशल कैटिगरी स्टेट का दर्जा एप्पल न्यूज, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के लिए औद्योगिक विकास योजना – 2017 के वास्ते 1,164.53 करोड़ रुपये के अतिरिक्त आबंटन […]

You May Like