हिमाचल हैल्थ एण्ड वैलनेस केन्द्र स्थापित करने में अव्वल, भारत सरकार ने प्रदेश को किया सम्मानित

2

एप्पल न्यूज़, शिमला
स्वास्थ्य सचिव अमिताभ अवस्थी ने यहां बताया कि केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. हर्ष वर्धन ने राष्ट्रीय तृतीय आयुष्मान भारत-हैल्थ एण्ड वैलनेस दिवस समारोह में भारत सरकार द्वारा वर्ष 2020-21 के लिए निर्धारित लक्ष्य को पार करने के लिए हिमाचल प्रदेश को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम का आयोजन वर्चुअल माध्यम से हुआ जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मिशन डायरेक्टर डाॅ. निपुण जिन्दल ने प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने वर्ष 2020-21 के लिए 983 स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र क्रियाशील करने का लक्ष्य दिया था जबकि प्रदेश ने इस लक्ष्य को पार करते हुए 31 मार्च, 2021 तक राज्य में 1022 स्वास्थ्य देखभाल केन्द्र क्रियाशील कर दिए हैं, जो कि निर्धारित लक्ष्य का 104 प्रतिशत है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने 14 अपै्रल, 2021 को तृतीय आयुष्मान भारत हैल्थ एण्ड वैलनेस डेे अवसर पर आयोजित समारोह के दौरान इस उपलब्धि के लिए प्रदेश को बधाई दी।  
डाॅ. निपुण जिन्दल ने इस उपलब्धि को प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों, जिला कार्यक्रम अधिकारियों, खण्ड चिकित्सा अधिकारियों और प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल टीमों को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इन सभी की निष्ठा और प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप ही प्रदेश को यह उपलब्धि हासिल हुई है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आने वाले वर्षों में स्वास्थ्य देखभाल केन्द्रों के माध्यम से प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं जमीनी स्तर तक और अधिक सुदृढ़ होंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

नालागढ़ में हरियाणा की अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद, पुलिस ने टेम्पों कब्जे में लेकर की कार्रवाई

Thu Apr 15 , 2021
एप्पल न्यूज़, नालागढ़ पुलिस थाना नालागढ़ के तहत एसआईयू ने गुप्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक टैंपो से अवैध देसी शराब की खेप पकडऩे में सफलता हासिल की है। पुलिस ने शराब की खेप और टैंपों को कब्जे में लेकर आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके […]

You May Like

Breaking News