IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

विक्रमादित्य सिंह ने जनप्रतिनिधियों को बोला Thankyou, विकास कार्यों में मिल रहा है सहयोग, बनुटी में बोले विकास में आगे बढ़ रहा है क्षेत्र

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा है कि वह विकास में विश्वास रखते है। उन्होंने इसके लिए क्षेत्र के सभी चुने हुए जिला परिषद, पंचायत समिति, पंचायत प्रधान व अन्य सदस्यों के साथ साथ लोगों का उन्हें विकास कार्यो में सहयोग देने के लिए आभार प्रकट किया।
आज अपने निर्वाचन क्षेत्र शिमला ग्रामीण के उदासीन आश्रम बनुटी में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम में बोलते हुए विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज उनका यह चुनाव क्षेत्र विकास के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किसी भी क्षेत्र का विकास बोलता भी है और दिखता भी है।उन्हें खुशी है कि आज उनके इस क्षेत्र में लोगों के लिए वह सब सुख सुविधा उपलब्ध हैं, जो किसी शहर में होती है।

उन्होंने कहा कि भले ही यह चुनाव क्षेत्र ग्रामीण के नाम से जाना जाता है, पर शिमला शहर के साथ होने के नाते इसका तेजी से शहरीकरण हुआ है।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण उनके पिताश्री वीरभद्र सिंह की अमानत के तौर पर उनके पास है।इस क्षेत्र के विधायक के तौर पर उनके पिताश्री वीरभद्र सिंह ने जो विकास की गाथा शुरू की थी,उसे वह तन मन धन से आगे बढ़ाने का पूरा प्रयास कर रहें है।

उन्होंने कहा कि उनका पुत्र होने के नाते अब उनकी इस क्षेत्र के प्रति ओर भी जिम्मेदारी बढ़ गई है क्योंकि अब वह हम सबको हमेशा के लिए छोड़ कर चले गए है। उन्होंने कहा कि उनके सपनों को पूरा करना उनका एकमात्र लक्ष्य है,जिसे उन्हें हर हाल में पूरा करना है।
विक्रमादित्य सिंह ने इस दौरान लोगों की समस्याओं को भी सुना और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर दूर करने का भरोसा दिया।इस दौरान उन्होंने यहां विकास कार्यो महिला मंडल,युबक मंडल के निर्माण कार्य हेतु 12 लाख की विधायक निधि भी स्वीकार की।
इस दौरान उनके साथ ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल शर्मा,शिमला जिला परिषद की सदस्य प्रभा वर्मा,चंद्र शेखर शर्मा,दवेंद्र कुमार, राजेश शर्मा,जीत सिंह ठाकुर,भूपेंद्र शर्मा,मोहन ठाकुर,प्रेम ठाकुर,जितेंद्र ठाकुर,सुरेश कुमार अनूप कुमार,नरेंद्र कुमार, सरोज शर्मा,निधि,चंद्र कांता, रंजना रुहाल,चंद्रा बत्ती,ऊषा, राहुल कश्यप,जगदीश,नरेंद्र ठाकुर,ऊषा ठाकुर,संजय ठाकुर,विनय ठाकुर,नरेंद्र शर्मा के अतिरिक्त 22 पंचायतों के कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में बाहरी राज्यों के लोगों को लगी नौकरी कांग्रेस की नीति का परिणाम, कांग्रेस के सभी आरोप भी हवा हवाई - तोमर

Sun Sep 26 , 2021
उद्योग में फार्मास्युटिकल सेक्टर से किया अच्छा प्रदर्शन एप्पल न्यूज़, सिरमौर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता बलदेव तोमर ने कहा की कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष द्वारा प्रेस वार्ता में लगाए सभी आरोप हवा हवाई एव तथ्य से परे है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष को कांग्रेस पार्टी ना प्रदेश अध्यक्ष मानती है और […]

You May Like

Breaking News