सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

11 से 15 अगस्त तक चलने वाले हर घर तिरंगा अभियान का बिंदल ने किया शुभारम्भ

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने हर घर तिरंगा अभियान का सुभारंभ प्रदेश मुख्यालय दीप कमल चक्कर से किया। उनके साथ भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा, प्रदेश कार्यालय सचिव प्रमोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, सह प्रभारी प्यार सिंह कंवर,सोशल मीडिया प्रभारी सुशील राठौर, राजेश घई उपस्थित रहें।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री बिहारी लाल शर्मा ने बताया की हर घर तिरंगा अभियान पूरे देश और प्रदेश भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाया जा रहा है।


जैसा कि हम सभी जानते है, देश मे गणतंत्र दिवस या फिर स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने लगता है तो देश और प्रदेश के नागरिकों में एक अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा 15 अगस्त 2024 को 78वां स्वतंत्रा दिवस मनाने की घोषणा की गई है जिसके लिए हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है।
उहोंने कहा की हर घर तिरंगा अभियान से नई पीढ़ी के साथ-साथ देश और प्रदेश के सभी लोगो मे देश के प्रति और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति गौरव और सम्मान बढ़ेगा।

देश के समस्त राज्यों से लेकर जिले स्तर पर स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान तिरंगा यात्राएं, तिरंगा रैलियां, तिरंगा दौड़ और तिरंगा अभियान जैसे अनेक देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाते है।

तिरंगा अभियान से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के दौरान हर घर तिरंगा प्रतिज्ञा भी ली जाती है।
तिरंगा अभियान मे शामिल होने वाले लोगो को तिरंगे के साथ सेल्फी लेने के लिए भी प्रेरित किया जाता है, इसके अलावा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और उनके परिवारों को कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उन्हें सम्मानित किया जाता है।

इस अभियान में देश के सभी आयु के नागरिक शामिल होकर राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपना सम्मान अदा करते हैं।
यह अभियान 11 अगस्त से 15 अगस्त तक बूथ स्तर पर चलाया जाएगा।
बिहारी लाल शर्मा ने बताया की भाजपा 8000 बूथों पर 4 लाख भारत के झंडे लगाने जा रही है, इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा अग्रिम भूमिका में रहेगा।

14 अगस्त को भाजपा प्यार प्रदेश भर में विभाजन विभीषिका के कार्यक्रम का आयोजन करेगी जिसमें देश की युवा पीढ़ी को देश के विभाजन की गाथा से अवगत करवाया जायेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में बीते वर्ष 21 हजार मीट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ, मत्स्य पालन ने खोले 682 युवाओं के लिए स्वरोजगार के द्वार

Sun Aug 11 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में प्राकृतिक एवं मानव निर्मित जलाशयों, नदियों, तालाबों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिकी के सुदृढ़ीकरण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा अनेक नवोन्मेषी पहल की जा रही है ताकि ग्रामीण जनता को कृषि व डेयरी के साथ-साथ मत्स्य पालन के क्षेत्र में भी प्रोत्साहित किया […]

You May Like

Breaking News