IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

निरमंड की बूढ़ी दिवाली में ठाकुर दास राठी, विक्की चौहान और कुलदीप शर्मा सहित अन्य क़ई कलाकार  मचाएंगे धमाल

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी वाहयबसिराज क्षेत्र की छोटी काशी निरमंड का ऐतिहासिक एवं प्राचीन जिला स्तरीय बूढ़ी दिवाली मेला आगामी 23 नवंबर से 26 नवंबर तक बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है।

इस मेले के सफल आयोजन को स्थानीय प्रशासन व नगर पंचायत ने तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। प्राचीन समय से मनाए जाने बाले बुढी दिवाली मेले में 23 नवंबर की संध्या को प्राचीन परम्परा का निर्वहन किया जाएगा।

इसमें अग्निदेव को प्रकट कर पांच रोट की विधिवत पूजा अर्चना की जाती और जलते पांच रोट के गिर्द विभिन्न समुदाय द्वारा क्रमवार प्रातः चार बजे तक प्राचीन काव व दिवाली गीत के साथ नृत्य किया जाता है।

  एसडीएम निरमंड मनमोहन सिंह ने बताया कि  बुढी दिवाली मेले की तीन सांस्कृतिक संध्याओं  में इस बार दर्शकों भरपूर मनोरंजन  के लिए प्रदेश के क़ई स्टार गायकों को आमंत्रित किया गया है।

इसमें 24 नवम्बर की पहली सांस्कृतिक संध्या को नाटी किंग ठाकुर दास राठी के अलावा हेमंत शर्मा.पूनम पूनम सरकैक तथा हनी नेगी धमाल मचाएंगे।

25 नवम्बर को दूसरी संध्या को स्टार गायक विक्की चौहान के अलावा ममता भारद्वाज व राजीव शर्मा तथा 26 नवम्बर की अंतिम संध्या को स्टार गायक कुलदीप शर्मा के साथ एस.सी भारद्वाज, दीपक चौहान व डॉनी चौहान दर्शकों को खूब झुमाएंगे।

एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि इसके अलावा संध्या के शुभारंभ में स्कूली बच्चों  व स्थानीय कलाकारों द्वारा रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। 

Share from A4appleNews:

Next Post

लो जी- विजय जुलूस का खर्च भी उम्मीदवार के व्यय खाते में जुड़ेगा, बैंड, ढोली 1000/- प्रति व्यक्ति व माला 35-70 निर्धारित- डीसी 

Wed Nov 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला उम्मीदवार के खर्च का लेखा-जोखा मतगणना के दिन तक जोड़ा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी तथा विजयी उम्मीदवारों के विजय जुलूस का खर्च भी उनके व्यय खाते में जुड़ेगा। आदित्य नेगी […]

You May Like

Breaking News