file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

लो जी- विजय जुलूस का खर्च भी उम्मीदवार के व्यय खाते में जुड़ेगा, बैंड, ढोली 1000/- प्रति व्यक्ति व माला 35-70 निर्धारित- डीसी 

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

उम्मीदवार के खर्च का लेखा-जोखा मतगणना के दिन तक जोड़ा जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने कहा कि 8 दिसंबर को मतगणना होगी तथा विजयी उम्मीदवारों के विजय जुलूस का खर्च भी उनके व्यय खाते में जुड़ेगा।

आदित्य नेगी ने कहा कि सहायक व्यय प्रेक्षक तथा अकाउंटिंग टीमें मतगणना से एक दिन पूर्व ड्यूटी पर तैनात रहेंगी तथा विजय जुलूस के खर्च पर निगरानी रखेंगीं।

उन्होंने कहा कि निर्वाचन विभाग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के उपरांत अलग-अलग वस्तुओं के दाम पहले से ही निर्धारित किए हैं, जिसके हिसाब से व्यय का आकलन किया जाएगा।

बैंड अथवा ढोली के लिए 1000 रुपए प्रति व्यक्ति खर्च निर्धारित किया गया है।

इसके अतिरिक्त प्रति फूलमाला के रेट 35-70 रुपए तक निर्धारित किए गए हैं। साथ ही मिठाईयों के दाम भी पहले ही निर्धारित हैं। विजयी जुलूस में इस्तेमाल होने वाली सामग्री जैसे कि झंडे, बैनर, गाड़ी इत्यादि का खर्च भी उम्मीदवार के खर्च में जोड़ा जाएगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी आदित्य नेगी ने कहा कि मतगणना के लिए रिटर्निंग अधिकारी तैयारियां कर रहे हैं और शांतिपूर्ण मतगणना के लिए सभी से सहयोग की आशा है। 

Share from A4appleNews:

Next Post

इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर  2022 में हिमाचली उत्पादों की धूम

Wed Nov 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, दिल्ली नई दिल्ली  के प्रगति मैदान  में चल रहे  इंडिया इंटरनेशनल ट्रेड फेयर  2022  में  हिमाचली उत्पादों  की जबरदस्त मांग  देखने को मिल रही है।  पिछले कुछ सालों में कोविड महामारी की काली छाया झेल चुके इस अंतरराष्ट्रीय व्यापर मेले में तीन सालों के बाद रौनक देखने को मिल […]

You May Like

Breaking News