सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने केंद्रीय वित्त मंत्री से किया सेब पर आयात शुल्क में एक सर्वव्यापी वृद्धि का आग्रह

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भेंट की। मुख्यमंत्री ने राज्य से संबंधित विभिन्न बजटीय और वित्तीय मामलों से केंद्र सरकार को अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने तुर्की से आयातित सेब के मामले पर भी विचार-विमर्श किया। उन्होंने हिमाचल प्रदेश सहित देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क में एक सर्वव्यापी वृद्धि के लिए भी आग्रह किया।


मुख्यमंत्री ने वित्त मंत्री से हिमाचल और अन्य विशेष श्रेणी राज्यों की उधार सीमा को कम से कम दो प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया।

उन्होंने राज्य में राजकोषीय प्रबंधन में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों और कई वित्तीय बाधाओं के बावजूद वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भी जानकारी दी।
बैठक में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, प्रधान सलाहकार राम सुभग सिंह और प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए कांग्रेस सरकार पूरी तरह जिम्मेवार, बिंदल ने पूछे 5 सवाल

Sat May 24 , 2025
एप्पल न्यूज, शिमला शिमला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने सरकार और पुलिस के अंतर्द्वंद का मामला उठते हुए कहा हिमाचल प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए पूरी तरह से हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार जिम्मेवार है। यह बात एसपी शिमला द्वारा की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस से […]

You May Like

Breaking News