राम मंदिर चन्दा चोरी पर कांग्रेस का हमला, 14 जुलाईk

IMG_20260514_180822
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने अयोध्या के राम मंदिर के दानपात्र से कथित रूप से हुई चोरी को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह एक “सोची-समझी साजिश” है.

उन्होंनेकहा कि “भगवान के घर देर हो सकती है, अंधेर नहीं”, इसलिए दोषियों को अपने कर्मों की सजा अवश्य मिलेगी।
जारी बयान में विनय कुमार ने कहा कि इस कथित महाघोटाले के बाद भाजपा में खलबली मची हुई है और उसके नेता बयानबाजी कर अपने शीर्ष नेतृत्व को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भगवान श्रीराम के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा की सच्चाई अब देश के सामने आ गई है।


उन्होंने घोषणा की कि कांग्रेस इस मुद्दे को लेकर 14 जुलाई को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में स्थित भगवान श्रीराम के मंदिरों में भजन-कीर्तन का आयोजन करेगी। इस दौरान लोगों को धर्म के नाम पर हुई कथित लूट के बारे में जागरूक किया जाएगा।
विनय कुमार ने कहा कि इस घटना से करोड़ों लोगों की धार्मिक आस्था को ठेस पहुंची है और कांग्रेस तब तक शांत नहीं बैठेगी, जब तक कथित दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होती तथा दान की पूरी राशि वापस नहीं लाई जाती।
उन्होंने राम मंदिर निर्माण के लिए अब तक प्राप्त कुल दान, उस धनराशि के उपयोग और अब तक हुए खर्च का श्वेत पत्र (White Paper) जारी करने की भी मांग की।
नोट: यह समाचार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार द्वारा जारी बयान और लगाए गए आरोपों पर आधारित है। इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इसमें शामिल नहीं है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सेब उत्पादकों के लिए अलर्ट, नौणी विश्वविद्यालय ने जारी की एडवाइजरी, बारिश के मौसम में बढ़ा रोगों का खतरा

Fri Jul 10 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के चलते सेब के बगीचों में पत्ती झुलसा, पत्ती धब्बा, मार्सोनिना लीफ ब्लॉच तथा मृदा जनित रोगों का खतरा बढ़ गया है। इसे देखते हुए डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी के पादप रोग विज्ञान विभाग ने […]

You May Like

Breaking News