file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
1009758965
previous arrow
next arrow

हिमाचल विधान सभा का शीतकालीन सत्र- शपथ से पहले विपक्ष का हंगामा- किया वॉकआउट, 9 महीने में खोले 900 दफ्तर फिर भी BJP हारी- सुक्खू

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

बिना बजट के भगवान भरोसे चुनाव से 9 महीने पहले खोल दिए 900 दफ्तर

फिर भी हुईं चुनावों में हार, आत्म मंथन करे भाजपा विधायक

सरकार बजट का प्रावधान कर मैरिट आधार पर खोले जाएंगे संस्थान – सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू

एप्पल न्यूज़, धर्मशाला

हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र आज तपोवन में शुरू हुआ है। सत्र में विधायकों की शपथ से पहले ही सदन में विपक्ष ने हंगामा किया।

नई कांग्रेस की सरकार द्वारा पूर्व जयराम सरकार के खुले दफ्तर डिनोटिफाई के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सत्र शुरू होने से पहले ही मुद्दा उठा दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि यह सामान्य परिस्थिति नहीं है। हिमाचल में पहली बार ऐसा हुआ है कि 5 साल के लिए चुनी गई सरकार की आखिरी साल के फैसले बिना नई कैबिनेट बने या विधायकों की शपथ के पलट दिए गए।

इस दौरान विधायकों ने सदन में नारेबाजी भी की और सदन से वॉकआउट भी किया।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जयराम ठाकुर को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने की बधाई दी और कहा कि विपक्ष को सदन के अंदर बोलने का पुरा मौका दिया गया है।

सरकार में रहते भाजपा ने 9 महीनों ने बिना बजट के भगवान भरोसे संस्थान खोल दिए और न ही पदों को भरा गया। सभी भर्तियां कोर्ट में लटकी है।

वर्तमान सरकार जहां जरूरत होगी वहां संस्थानों को खोला जायेगा और बजट का प्रावधान कर दफतर खोले जाएंगे। राजनीतिक मंशा से पूर्व सरकार ने संस्थान खोले बावजूद इसके भाजपा को जनता ने विपक्ष में बैठा दिया।

6 जनवरी तक चलने वाले इस सत्र में कुल 3 सीटिंग होंगी। सत्र के दूसरे दिन यानी कल विधानसभा अध्यक्ष (स्पीकर) का चुनाव होगा। स्पीकर चुनने की प्रक्रिया प्रोटेम स्पीकर की अगुवाई में पूरी की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM सुक्खू ने पालमपुर में की शांता कुमार से भेंट

Wed Jan 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, पालमपुर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास पर उनसे भेंट की।यह एक शिष्टाचार भेंट थी।धर्मशाला से पालमपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री का न्यूगल खड्ड पुल पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान […]

You May Like

Breaking News