“होली” को लेकर रंगों से सजे बाज़ार, बच्चों-बड़ों सभी में रंगों के उत्सव को लेकर काफी उत्साह

एप्पल न्यूज़, शिमला

रंगों के त्यौहार होली को लेकर देशभर में धूम है और ऐसे में शिमला के बाजार भी रंगों से सजे हुए हैं। लोग आज खरीदारी करने बाजार पहुंचे हैं लेकिन आज खराब मौसम। के चलते कुछ खलल जरूर डाली हैं।

व्यापारियों का कहना है की खराब मौसम के चलते लोग कम बाहर आ रहे हैं। मौसम खुला रहता तो अच्छी खरीदारी देखने को मिलती।

कारोबारियों ने बताया कि बाजार में आर्गेनिक और केमिकल मुक्त रंग डिमांड में है। इसके अलावा कलर बम और वाटर बैलून की भी बच्चे खूब डिमांड कर रहे हैं।

शिमला के लोअर बाजार व्यापारियों का कहना है कि बीते वर्षों के मुकाबले रंगों की खरीदारी में असर जरूर पड़ा है लेकिन लोगों में होली को लेकर उत्साह कम नहीं है।

आज छुट्टी की वजह से उन्हें ज्यादा खरीदारी होने की उम्मीद थी लेकिन खराब मौसम के चलते लोग बाहर नहीं निकल रहे हैं।

व्यापारियों ने कहा कि बच्चों में खासतौर पर पिचकारी, वाटर बैलून को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। इसके अलावा बाज़ार मे ऑर्गेनिक और हर्बल कलर की भी डिमांड है।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- BJP ने मंडी से कंगना और कांगडा से राजीव को दिया टिकट

Sun Mar 24 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला BJP ने आज जारी तीसरी सूची में मंडी से कंगना रनौत और कांगडा से राजीव भारद्वाज को टिकट दे दिया है। डॉ राजीव भारद्वाज भाजपा के वर्तमान प्रदेश उपाध्यक्ष है और लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़े हैं उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न […]

You May Like

Breaking News