सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

सांझ हुई …

1
8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

सांझ हुई ————

एप्पल न्यूज़, ब्यूरो


फैल रही लाली नदी तट रेत में

 डूब रहा सूर्य सागर के पेट में 

सांझ हुई
पर्वत के भाल पर क्षितिज के गाल पर

पसरती लालिमा जंगल के बाल पर
थक कर चूर दिन लोटपोट खेत में

फैल रही लाली नदी तट रेत में

सांझ हुई
हर तरफ शोर है

दिन है न भोर है

लौटते पशु पक्षी

 घर-घर अगोर है 
लौट रहे किसान

काम कर खेत में 

फैल रही लाली

नदी तट रेत में

सांझ हुई 
पथ पथ पांव पांव

 रथ रथ गांव गांव

 धूल धूल नभ थल

 नद नद नाव नाव 
दीप जला एक

रात के संकेत में

फैल रही लाली

नदी तट रेत में

 सांझ हुई 

लेखक
डॉ एम डी सिंह     

होमियोपैथी चिकत्सक, गाजीपुर

\"\"
\"\"
Share from A4appleNews:

Next Post

बजट प्रावधान के बावजूद अधूरे पड़े प्रोजेक्ट के कार्य पूर्ण हो, शिमला कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

Sun Sep 6 , 2020
एप्पल न्यूज़, ठियोग जिला कांग्रेस कमेटी शिमला ग्रामीण की बैठक शनिवार को यशवंत छाजटा की अध्यक्षता ठियोग कुमारसैन में आयोजित की गई। इस में आने वाले आगामी पंचायती राज चुनाव लेकर दिशा निर्देश जारी किए। साथ हो सभी पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिए। पूर्व सरकार के समय में जिन प्रोजेक्टस […]

You May Like

Breaking News