सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

CM सुक्खू ने पालमपुर में की शांता कुमार से भेंट

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, पालमपुर

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के पालमपुर में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार के आवास पर उनसे भेंट की।
यह एक शिष्टाचार भेंट थी।
धर्मशाला से पालमपुर आगमन के दौरान मुख्यमंत्री का न्यूगल खड्ड पुल पर पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री के पक्ष में नारे लगाए और उन पर फूल बरसाए।


शांता कुमार ने मुख्यमंत्री को विवेकानंद ट्रस्ट पालमपुर आने का निमंत्रण भी दिया।
मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, प्रधान सलाहकार (सूचना प्रौद्योगिकी एवं नवाचार) गोकुल बुटेल, मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान, विधायक आशीष बुटेल, यादविंदर गोमा, संजय अवस्थी और सुरेश कुमार, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. गोपाल शर्मा तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CBI शिमला टीम का धमाका- न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी का क्षेत्रीय मैनेजर 12 लाख रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-17 में गिरफ्तार

Wed Jan 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला/चंडीगढ़ शिमला की CBI टीम ने न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय मैनेजर JK मित्तल को 12 लाख रिश्वत लेते हुए चंडीगढ़ सेक्टर-17 में गिरफ्तार किया है। गुप्ता सूचना के आधार पर ये कार्रवाई की गई है। इसकी पुष्टि CBI के DSP बलबीर शर्मा ने की है। CBI […]

You May Like

Breaking News