IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

चुनाव- कुल्लू 2-2 सीटों पर बराबर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

विधानसभा चुनाव 2022 में कुल्लू जिला में भाजपा एवं कांग्रेस पार्टी  कुल चार सीटों में से दो -दो  सीटों पर विजयी रही।

  कुल्लू सदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी तथा वर्तमान विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरोत्तम सिंह को 4103 मतों के अंतर से पराजित किया।

यहां कुल मतदान 70819 हुआ। सुन्दर सिंह  ठाकुर को 30286 वोट प्राप्त हुए जबकि नरोत्तम सिंह को कुल 26183 वोट पड़े। निर्दलीय उम्मीदवार राम सिंह 11937 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे। 

 मनाली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी भुवनेश्वर गॉड ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एवं वर्तमान सरकार में  शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर को 2957  मतों के अंतर से पराजित किया। 

कुल मतदान हुए 60199 मतों में से भुनेश्वर गॉड को  29892 वोट हासिल हुए जबकि गोविंद सिंह ठाकुर को  26935 वोट पड़े।

 बंजार विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के सुरेंद्र शौरी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस पार्टी के खिमीराम शर्मा को 4334 मतों के अंतर से पराजित किया। 

कुल 61416 मतों में से सुरेंदर शौरी को 25038 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस के खिमी राम शर्मा को 20704 वोट पड़े। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी हितेश्वर सिंह 14932 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

 आनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के लोकेन्दर कुमार ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय  उम्मीदवार परस राम  को 6778 मतों के अंतर से हराया।

कुल मतदान 66948 मतों में से लोकेन्दर कुमार को  24133 वोट पड़े जबकि परस राम को 17355 मत प्राप्त हुए। कांग्रेस प्रत्याशी बंसी लाल  14224 मत प्राप्त कर तीसरे स्थान पर रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

"मुख्यमंत्री" कौन- कांग्रेस आलाकमान जो भी निर्णय लेगा, उसका पालन किया जाएगा- प्रतिभा सिंह

Fri Dec 9 , 2022
बैठक में मुख्यमंत्री के चुनाव के लिए विधायकों से होगी चर्चा हिमाचल चुनाव प्रभारी राजीव शुक्ला चुनाव पर्यवेक्षक भूपेंद्र हुड्डा, व भूपेश बघेल होंगे शामिल प्रतिभा सिंह से मिलने होली लॉज पहुंच रहे कांग्रेस के विधायक एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल में विधानसभा चुनावों में कांग्रेस बहुमत प्राप्त करने के बाद […]

You May Like

Breaking News